26 C
Mumbai
Wednesday, March 18, 2026
होमक्राईमनामाडॉक्टर परिवार के 9 सदस्यों ​ने एक साथ की आत्महत्या

डॉक्टर परिवार के 9 सदस्यों ​ने एक साथ की आत्महत्या

पुलिस के ​अनुसार​ ​मृतक डॉ. माणिक वनमोरे और उनके भाई पोपट वनमोरे अपना करोबार बढ़ाने के लिए कई लोगों से मोटी रकम ब्याज पर उधार ली थी। उनका व्यापार ठीक से चला नहीं तो फायदा भी नहीं हुआ।

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक डॉक्टर परिवार के 9 सदस्यों के एक साथ हुई मौत के मामला​ चर्चा का विषय बना हुआ​ है। किस तरह से परिवार की तीन पीढ़ियां एक झटके में खत्म हो गईं। अभी तक पुलिस सुसाइड के पीछे का सही कारण का पता नहीं लगा सकी है।​ ​
इस मामले में पुलिस ने 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि कई की तलाश जारी है। इन सभी पर आत्महत्या के लिए उकसाने और मानसिक प्रताड़ित करने का मामला दर्ज किया गया है।
दरअसल, पुलिस की शुरूआती जांच में पूरे परिवार की मौत​ का कारण ​​आर्थिक तंगहाली बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार​ ​मृतक डॉ. माणिक वनमोरे और उनके भाई पोपट वनमोरे अपना करोबार बढ़ाने के लिए कई लोगों से मोटी रकम ब्याज पर उधार ली थी। उनका व्यापार ठीक से चला नहीं तो फायदा भी नहीं हुआ।
​कर्ज के बोझ तले दबे दोनों भाइयों पर पैसे वापस देने को​ लेकर साहूकार​ दबाव बना रहे थे। बताया जाता है कि यह साहूकार  पूरे परिवार को आसपास के लोगों के सामने गाली​-गलौच देकर अपमानित भी ​​करते थे। बस इसी बात से दुखी होकर दोनों भाईयों के परिवार ने सामूहिक सुसाइड करने का खतरनाक फैसला कर लिया।
पुलिस की पूछताछ में ​आसपास के लोगों ​​कुछ चौंकाने वाली बाते भी सामने आई हैं। उनके पड़ोसियों ने​ पुलिस को​ बताया कि दोनों वनमोरे भाई अक्सर किसी चावल खींचने वाली धातु (राइस पुलर) के सौदे की बात करते रहते थे। जिसे पाने के लिए वह उत्साहित रहते थे।
यह भी पढ़ें-

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मदरसे में हुआ योगा

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,023फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
298,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें