होली के दिन बागपत में युवक की चाकू घोंपकर हत्या; सुहैल, अनस, शौकीन पर मुकदमा दर्ज

होली के दिन बागपत में युवक की चाकू घोंपकर हत्या; सुहैल, अनस, शौकीन पर मुकदमा दर्ज

A young man was stabbed to death in Baghpat on Holi; Suhail, Anas, and Shaukeen were booked.

उत्तर प्रदेश के बाग़पत जिले के तितरौदा गांव में होली के दिन एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मामूली बात से शुरू हुई कहासुनी कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गई और हमलावरों ने युवक पर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर उसकी जान ले ली। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

मृतक की पहचान अमृत शर्मा के रूप में हुई है, जो पास के बड़वाद गांव का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार अमृत अपने दोस्त समीर के बुलावे पर होली की दावत में शामिल होने के लिए तितरौदा गांव आया था। बताया गया है कि वह गांव की एक चिकन दुकान पर पहुंचा, जहां चिकन को लेकर उसकी वहां मौजूद कुछ युवकों से कहासुनी हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार विवाद अचानक बढ़ गया और कुछ युवकों ने अमृत को घेर लिया। आरोप है कि सुहैल, अनस, शौकीन और चिंकू समेत पांच लोगों ने मिलकर अमृत पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमलावरों ने उस पर कई वार किए। बताया जा रहा है कि एक वार सीधे दिल में, एक पेट में और तीन वार कमर के पास किए गए। गंभीर चोटों और अत्यधिक खून बहने के कारण अमृत की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक के चाचा कल्लू शर्मा ने आरोप लगाया कि परिवार का किसी से कोई पुराना विवाद नहीं था और हमला अचानक किया गया। उन्होंने मुस्लिम समुदाय के युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है।

घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने एहतियातन अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस मामले में सिंघावली अहीर पुलिस स्टेशन में नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें:

ट्रम्प, बायडेन की हत्या की साजिश रचने के मामले में पाकिस्तानी नागरिक दोषी

ईरान को अमेरिकी सैन्य ठिकानों की खुफिया जानकारी दे रहा रूस

पत्रकार हत्या मामले में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को हाईकोर्ट से बरी

Exit mobile version