28 C
Mumbai
Saturday, February 28, 2026
होमक्राईमनामातुनिषा शर्मा आत्महत्या: अभिनेत्री की मां और शीजान का परिवार आमने-सामने

तुनिषा शर्मा आत्महत्या: अभिनेत्री की मां और शीजान का परिवार आमने-सामने

तुनिषा ने मौत से 3 दिन पहले मां वनीता को भेजा था आखिरी वॉइस नोट

Google News Follow

Related

तुनिषा शर्मा 24 दिसंबर को टीवी शो अलीबाबा- दास्तान-ए-काबुल के सेट पर मृत पाई गईं। जिसके बाद शो के सह-कलाकार शीज़ान खान को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 दिन पहले शीजान खान और तुनिशा का ब्रेकअप हो गया था। वहीं, अभिनेत्री की मां ने शीजान पर बेटी को सुसाइड के लिए उकसाने और ड्रग्स लेने का आरोप लगाया है। वहीं अब उन्होंने एक ऐसा वॉइस नोट सुनाया है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

वहीं टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की मौत के बाद से अभिनेत्री के परिवार और उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप झेल रहे शीजान खान के परिवार के बीच तकरार लगातार बढ़ी हुई है। शीजान के परिवार ने कुछ समय पहले ही तुनिषा की मां पर कई आरोप लगाए थे। वहीं अब तुनिषा की मां विनिता शर्मा ने कहा है कि तुनिषा की आत्महत्या या हत्या कुछ भी हो सकती है।

तुनिषा की मां ने आरोप लगाया कि अभिनेत्री की आत्महत्या के बाद शीजान ने उसे पास के अस्पताल में ले जाना जरुरी नहीं समझा। शीजान तुनिषा को दूर के अस्पताल में ले गया जबकि एक अस्पताल शूटिंग सेट से महज पांच मिनट की दूरी पर भी बना हुआ है। तुनिषा की मां ने कहा कि वो सांस ले रही थी।

तुनिषा की मां ने हाल ही में तुनिषा की मौत से कुछ दिन पहले भेजा गया एक वॉयस नोट सुनाया। इस वॉयस नोट में तुनिषा अपनी मां से बेहद प्यार से बात करती हुई सुनाई दे रही है। तुनिषा कहती है, मैं आपको बता नहीं सकती कि मैं आपसे कितनी ज्यादा मोहब्बत करती हूं मम्मा। मम्मा आई लव यू। आप जो मेरे लिए कर देते हो ना कभी कभी, मम्मा मैं बहुत प्यार करती हूं आपसे। थैंक्यू मेरी जान, मैं जल्दी जल्दी घर आउंगी और फिर आपके साथ सोउंगी।

ये भी देखें 

अंजलि के परिवार को शाहरुख खान के एनजीओ ने दी आर्थिक मदद

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,104फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें