28 C
Mumbai
Sunday, April 12, 2026
होमक्राईमनामाअयोध्या में दिनदहाड़े लूट: बुर्कानशी महिला ने ज्वेलरी शॉप में तानी बंदूक

अयोध्या में दिनदहाड़े लूट: बुर्कानशी महिला ने ज्वेलरी शॉप में तानी बंदूक

26 ग्राम गहने लेकर साथी संग फरार

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश की अयोध्या नगरी दिनदहाड़े बुर्कानशी महिला द्वारा लूटपाट की वारदात देखी। रुदौली थाना क्षेत्र स्थित अग्रवाल कॉम्प्लेक्स में एक बुर्कानशी महिला ने ज्वेलरी शॉप में घुसकर बंदूक के बल पर लूट की और अपने साथी के साथ फरार हो गई। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वारदात गुरुवार (2 मार्च)दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, महिला बुर्का पहनकर दुकान में दाखिल होती है और सामान्य ग्राहक की तरह गहने देखने लगती है। कुछ देर बाद वह अचानक काउंटर से गहने उठाती है और बंदूक दिखाकर दुकानदार को धमकाती है। इसके बाद वह मौके से फरार हो जाती है, जहां बाहर उसका एक साथी पहले से मौजूद था।

पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला करीब 26 ग्राम सोने के गहने लेकर फरार हुई है। उत्तर प्रदेश में गुरुवार को सोने की कीमत लगभग ₹14,684 प्रति ग्राम बताई गई थी, जिसके आधार पर लूट की कुल कीमत 3,81,700 रुपये में आंकी जा रही है।

दौरान पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि लूट के दौरान इस्तेमाल की गई पिस्टल नकली हो सकती है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

इस घटना के बाद अयोध्या में कानून-व्यवस्था को लेकर चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें:

बच्चों के लिए संजीवनी है जायफल,आयुर्वेद से जाने सेवन से पहले की सावधानियां!

क्या सुबह उठकर पी लेते हैं बहुत सारा पानी? यह आदत कर सकती है बीमार!.

पीट हेगसेथ ने अमेरिकी आर्मी चीफ रैंडी जॉर्ज से तत्काल मांगा इस्तीफा

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,214फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें