31 C
Mumbai
Saturday, February 14, 2026
होमक्राईमनामाबरेली हिंसा: ड्रोन वीडियो में कैद हुए हंगामे के नए फुटेज, पुलिस-प्रदर्शनकारियों...

बरेली हिंसा: ड्रोन वीडियो में कैद हुए हंगामे के नए फुटेज, पुलिस-प्रदर्शनकारियों की भिड़ंत!

Google News Follow

Related

उत्तर प्रदेश के बरेली में 26 सितंबर को हुए ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर विवाद के दौरान फैली हिंसा का नया सच अब ड्रोन वीडियो के जरिए सामने आया है। पुलिस द्वारा जारी तीन अलग-अलग वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह प्रदर्शनकारी पुलिस से उलझते हैं और हालात बिगड़ने पर लाठीचार्ज के बाद गलियों में भाग खड़े होते हैं।

ड्रोन से ली गई इन तस्वीरों में शुरुआत में भीड़ पुलिस पर हावी होती दिखती है। पुलिस प्रदर्शनकारियों को समझाने और रोकने की कोशिश करती रही, मगर वे पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। वीडियो में कुछ मुस्लिम समुदाय के लोग भीड़ को शांत कराने का प्रयास करते दिखाई देते हैं, लेकिन प्रदर्शनकारियों का जोश कम नहीं हुआ और वे लगातार आगे बढ़ने की कोशिश करते रहे।

स्थिति जब हाथ से निकलने लगी तो पुलिस ने बल प्रयोग किया। वीडियो में साफ दिखता है कि जैसे ही पुलिस ने लाठीचार्ज किया, भीड़ इधर-उधर भागने लगी। कई लोग पास की मस्जिद में घुस गए, तो कुछ मस्जिद की छत पर जाकर खड़े हो गए। ड्रोन कैमरे में गलियों में दौड़ते और भागते लोगों की तसवीरें साफ नजर आ रही हैं।

गौरतलब है कि मौलाना तौकीर रजा ने शुक्रवार को ‘आई लव मोहम्मद’ पोस्टर मामले में प्रदर्शन का ऐलान किया था। पुलिस से अनुमति न मिलने के बावजूद जुमे की नमाज के बाद बड़ी संख्या में लोग जमा हुए और पोस्टर लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी दौरान पथराव की घटनाएं भी हुईं, जिसके बाद माहौल और बिगड़ गया।

अब तक इस मामले में बरेली पुलिस 10 एफआईआर दर्ज कर चुकी है। तौकीर रजा समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। वहीं बुधवार को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो और आरोपियों को पकड़ा। इनके पास से अवैध हथियार बरामद किए गए। बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है।

यह भी पढ़ें:

जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति पर कैदी का हमला, सिर पर चोट; परिजनों में आक्रोश !

“अगर मुझे नोबेल प्राइज नहीं मिला तो यह अमेरिका का अपमान होगा”

“हमको ब्रिटिश नहीं, भारतीय सैनिकों ने आज़ाद कराया”,इस्राइल के हाइफ़ा के मेयर!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,214फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें