29 C
Mumbai
Thursday, February 5, 2026
होमक्राईमनामा​ED की बॉलीवुड अभिनेत्री पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की संपत्ति जब्त​

​ED की बॉलीवुड अभिनेत्री पर बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की संपत्ति जब्त​

एक्ट्रेस को ठग से करोड़ों रुपये का उपहार भी मिला था, जिसमें 9 लाख रुपये का घोड़ा और 52 लाख की पर्शियन कार भी शामिल थी|

Google News Follow

Related

बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन के खिलाफ प्रवर्तन​ निदेशालय ​ने बड़ा एक्शन ले लिया है|​​ ​वही, ​अभिनेत्री​ ​की 7 करोड़ से ज्यादा की संपति जब्त कर ली गई है​| ईडी ने जैकलीन की 7 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपति जब्त किया​​ है​,​ जिसमें प्रॉपर्टी और तमाम कीमती तोहफे ​भी ​शामिल हैं|​ यह प्रॉपर्टी और उपहार​​ उन्हें ​ठग ​सुकेश चंद्रशेखर द्वारा दी गई थीं|
​गौरतलब है कि जैकलीन फर्नांडिस और सुकेश चंद्रशेखर की रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी| इस फोटो के आने के बाद कयास लगाए गए कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं| मीडिया रिपोर्ट्स ने यह भी सामने आया है था कि एक्ट्रेस को ठग से करोड़ों रुपये का उपहार भी मिला था, जिसमें 9 लाख रुपये का घोड़ा और 52 लाख की पर्शियन कार भी शामिल थी|
इससे पहले हमारी सहयोगी वेबसाइट बॉलीवुडलाइफ ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस को डायमंड रिंग देकर प्रपोज किया था|​​ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जैकलीन फर्नांडिस से पूछताछ के बाद पता चला कि उन्हें सुकेश चंद्रशेखर से करोड़ों रुपये के गिफ्ट्स मिले थे|​​
यह​​ भी कहा जाता है कि दोनों कथित तौर रिलेशनशिप में थे|​​ताजा​ जानकारी ​में सामने आया है कि सुकेश चंद्रशेकर ने जैकलीन फर्नांडिस को प्रपोज किया था और एक डायमंड रिंग दी थी|​​इस रिंग पर जे और एस नाम के अक्षर थे|
​ ​

​​यह भी पढ़ें-

मुंबई महापालिका का “इलेक्ट्रिक बस खरीदी” निविदा में घोटाला !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,264फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें