28.6 C
Mumbai
Saturday, March 21, 2026
होमक्राईमनामा​ बिहार में शॉर्ट सर्किट, सिलेंडर विस्फोट; भीषण आग में 30 लोगों...

​ बिहार में शॉर्ट सर्किट, सिलेंडर विस्फोट; भीषण आग में 30 लोगों की मौत

औरंगाबाद जिले में शॉर्ट सर्किट और फिर सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई| यहां एक घर में छठ पूजा के लिए खाना बनाया जाता था। इसी बीच अचानक शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई|

Google News Follow

Related

बिहार के औरंगाबाद जिले में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग ​लगने की घटना प्रकाश में आयी है|  इस शॉर्ट सर्किट के बाद गैस सिलेंडर में भी विस्फोट हो गया। इस घटना​ से लगी आग के कारण लगभग 30 लोगों की मौत और ​​10 गंभीर रूप से घायल होने​ की बात कही जा रही​ हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बिहार के औरंगाबाद जिले में शॉर्ट सर्किट और फिर सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई| यहां एक घर में छठ पूजा के लिए खाना बनाया जाता था। इसी बीच अचानक शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई|

उसके बाद घर में लगी आग में गैस सिलेंडर भी फट गया, जिसके परिमाण स्वरूप यह आग विकराल रूप धारण कर लिया। इस घटना में करीब 30 लोगों की मौत होने की बात कही जा रही है। इनमें से 10 की हालत गंभीर है। आग में फंसे नागरिकों को बचाने की कोशिश करने वाले 7 पुलिसकर्मी भी आग में घायल हो गए।
आग की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही घायल नागरिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ घायलों को औरंगाबाद के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। हालांकि आग शॉर्ट सर्किट और सिलेंडर फटने से लगी बताई जा रही है, पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें-

टी20 विश्व कप भारत और दक्षिण अफ्रीका के मैच के दौरान होगी बारिश?

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,004फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें