28 C
Mumbai
Monday, February 23, 2026
होमक्राईमनामाअसम में एक और मदरसा पर चला बुलडोजर,आतंकी कनेक्शन होने पर...

असम में एक और मदरसा पर चला बुलडोजर,आतंकी कनेक्शन होने पर कार्रवाई

अब तक असम सरकार ने तीन मदरसों को गिराया

Google News Follow

Related

असम में एक और मदरसा की बिल्डिंग पर बुलडोजर चला है। इससे पहले अलकायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम से कनेक्शन होने पर दो मदरसों को गिरा दिया गया था। इस मामले 37 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इससे पहले सोमवार को बरपेटा में भी ऐसी ही कार्रवाई की गई थी। अब बुधवार की बोंगई गांव में भी एक मदरसा को गिरा दिया गया।

इस संबंध में एसपी ने बताया कि मदरसा की इमारत कमजोर है। और लोगों के लिए सुरक्षा के लिहाज से सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि मानदंडों के अनुरूप इस मदरसा का निर्माण नहीं किया गया था। उन्होंने बताया कि अलकायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम से जुड़े एक शख्स की गिरफ्तारी के बाद इस मदरसा पर कार्रवाई की गई हैं।

एसपी ने बताया कि सोमवार को बरपेटा में कार्रवाई के बाद यह जानकारी सामने आई की इस मदरसा का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों में किया जा रहा है। उन्होंने कह कि अलकायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट और अंसारुल्लाह बांग्ला टीम से जुड़े दो भाई को भी गिरफ्तार किया गया है जिनका नाम अकबर अली और अब्दुल कलाम है।

असम की सरमा सरकार ने चार अगस्त को मोरीगांव में एक मदरसा पर बुलडोजर चलाया था। इतना ही नहीं इस संबंध में हाल ही में हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा था कि राज्य में आतंकी गतिविधियों का गढ़ बनता जा रहा है।सुरक्षा बालों ने पांच जिहादी संगठनों पर कार्रवाई की थी।

ये भी पढ़ें

सीमा पार कर रहे आदित्य, इस लिए शिंदे गुट देगा करारा जवाब !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,149फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
295,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें