31 C
Mumbai
Sunday, February 15, 2026
होमक्राईमनामालाल महल में शूट : मुसीबत में फंसी डांसर, मामला दर्ज 

लाल महल में शूट : मुसीबत में फंसी डांसर, मामला दर्ज 

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) समेत कुछ राजनीतिक संगठनों ने नृत्य संबंधी वीडियो की निंदा की, जिसके चलते नृत्यांगना वैष्णवी पाटिल को माफी मांगनी पड़ी|

Google News Follow

Related

​महाराष्ट्र पुलिस ने यहां छत्रपति शिवाजी महाराज से संबंधित लाल महल पर भारतीय लोक नृत्य लावणी की शूटिंग करने के आरोप में एक महिला कलाकार और तीन अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है|अधिकारी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 295 और 186 के तहत मामला दर्ज किया गया है| लावणी महाराष्ट्र का लोकप्रिय लोक नृत्य है, जिसमें कामुक भावभंगिमाओं की अधिकता होती है| लाल महल में शूट के बाद मुसीबत में फंसती दिखाई दे रही है डांसर|

शिवाजी महाराज ने अपने जीवन के कई आरंभिक वर्ष इस स्थान पर गुजारे थे|राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) समेत कुछ राजनीतिक संगठनों ने नृत्य संबंधी वीडियो की निंदा की, जिसके चलते नृत्यांगना वैष्णवी पाटिल को माफी मांगनी पड़ी|अधिकारी ने कहा कि पाटिल और तीन अन्य के खिलाफ लाल महल के चौकीदार की शिकायत पर शुक्रवार रात फराशखाना थाने में मामला दर्ज किया गया| लाल महल शहर के बीचोबीच स्थित लाल रंग की इमारत है, जहां मराठा योद्धा शिवाजी महाराज ने अपने बचपन के कई वर्ष गुजारे थे|

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘वैष्णवी पाटिल ने सोमवार को लाल महल में लावणी नृत्य की प्रस्तुति दी और उनके साथ मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाया, जिसे उन्होंने बाद में सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिया| उस समय ड्यूटी कर रहे चौकीदार की शिकायत में कहा गया है उसने उन्हें स्मारक के परिसर में नृत्य नहीं करने और वीडियो नहीं बनाने के लिये कहा|’

यह भी पढ़ें-

राहुल के बयान पर भड़की BJP, कहा- 1984 से केरोसिन लेकर घूम रहे कांग्रेसी    

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,205फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें