28 C
Mumbai
Saturday, September 21, 2024
होमक्राईमनामाDelhi Police पर सवाल: दिल्ली में 24 घंटे में दो लड़कियों पर...

Delhi Police पर सवाल: दिल्ली में 24 घंटे में दो लड़कियों पर जानलेवा हमला 

एक को जबरन कार में खींचने की कोशिश दूसरे को चाक़ू गोंदा  

Google News Follow

Related

कंझावला कांड से उपजे विवाद बीच दिल्ली में 24 घंटे दो और लड़कियों अपराधियों ने अपना शिकार बनाया। दिल्ली में क्राइम के बढ़ते दलदल के बीच अब कई तरह के सवाल खड़े होने लगे हैं। सवाल पूछे जा रहे हैं कि आखिर यह क्राइम कौन कर रहा है। इन युवकों के दिमाग में ऐसी नफरत कौन भर रहा है। दिल्ली के लोगों में क्या कानून के प्रति कोई डर नहीं है। क्या राजनीति निष्क्रियता की वजह से ये क्राइम हो रहे हैं। ऐसे तमाम सवाल हैं जो मुंह फाड़े खड़ा है,लेकिन दिल्ली की जनता आंख मूंदकर कड़ाके की ठंड में सोइ हुई है। बहरहाल 24 घंटे में एक लड़की पर तेज़ाब फेंकने की धमकी दी गई जिसने युवकों के साथ नए साल के जश्न में जाने से मना कर दिया। दूसरा एक युवक ने एक लड़की को चाक़ू गोंदकर हत्या कर दी। यह युवक लड़की को इसलिए मारा कि उसने उससे दोस्ती खत्म करना चाहती थी। अब सिलसिलेवार।

जबरन कार में खींचने की कोशिश: पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर में एक 19 वर्षीय लड़की को जबरन कार में खींचने की कोशिश की। जब लड़की ने इसका विरोध किया तो उस पर तेज़ाब फेंकने की युवक ने धमकी दी।  बताया जा रहा है कि नए साल के जश्न में इस लड़की ने जाने से मना कर दिया। इसके बाद युवक ने बसके साथ छेड़छाड़ की। इस बीच लड़की घायल भी हो गई। जब इस घटना की जानकारी  पुलिस को दी गई तो युवक गाडी लेकर भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी युवक की छानबीन शुरू कर दी है।

लड़की पर ताबतोड़ चाकू से हमला: इसी तरह सोमवार को आदर्श नगर में एक युवक ने एक लड़की पर ताबतोड़ चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि यह युवक इस लिए नाराज था कि इस लड़की ने उससे दोस्ती तोड़ ली। फिलहाल लड़की की हालत नाजुक बताई जा रही है और वह अस्पताल में भर्ती है। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें युवक और लड़की एक सुनसान गली में बातचीत कर रहे हैं उसके बाद युवक लड़की पर ताबतोड़ चाक़ू से हमला कर रहा है। इस मामले में पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। इन घटनाओं के बाद दिल्ली पुलिस सवालों के घेरे में है।दिल्ली पुलिस की गिनती देश के हाईटेक पुलिस फ़ोर्स में किया जाता है। लेकिन कुछ दिनों से लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से दिल्ली पुलिस के साख पर सवाल खड़ा हो गया है।

ये भी पढ़ें      

कंझावला कांड: शव का पोस्टमार्टम करते समय असहाय दिखे डॉक्टर

‘​मैं हूं डॉन’ गाने पर कांग्रेस नेता के डांस पर मंच से फायरिंग, मामला दर्ज

दिल्ली कंझावला मर्डर केस में एक और लड़की की एंट्री पर नया खुलासा

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

हमें फॉलो करें

98,378फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
178,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें