26 C
Mumbai
Thursday, February 5, 2026
होमक्राईमनामादिल्ली कार ब्लास्ट: कथित मास्टरमाइंड डॉ. मोहम्मद उमर की पहली तस्वीर सामने...

दिल्ली कार ब्लास्ट: कथित मास्टरमाइंड डॉ. मोहम्मद उमर की पहली तस्वीर सामने आई

लाल किले के पास हुए धमाके में 12 की मौत

Google News Follow

Related

दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार (10 नवंबर) शाम हुए भीषण कार विस्फोट के बाद जांच में तेजी आ गई है। वहीं मंगलवार (11 नवंबर) को इस मामले के कथित मास्टरमाइंड डॉ. मोहम्मद उमर की पहली तस्वीर सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जारी की गई। रिपोर्टों के अनुसार, उमर अल-फलाह मेडिकल कॉलेज में कार्यरत था। माना जा रहा है कि वह स्वयं ही उस कार को चला रहा था, जिसमें यह विस्फोट हुआ।

यह विस्फोट लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास ट्रैफिक के दौरान हुआ, जिसमें अब तक 12 लोगों की मौत और 25 से अधिक लोग घायल हुए। कई गाड़ियों और सार्वजनिक संपत्तियों को भी नुकसान पहुँचा। प्रारंभिक जांच में इसे आतंकी हमला माना जा रहा है।

जांच एजेंसियों की शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार, धमाके में इस्तेमाल हुंडई i20 कार में उच्च श्रेणी के विस्फोटक भरे हुए थे। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने आशंका जताई है कि इसमें अमोनियम नाइट्रेट के साथ RDX भी मौजूद हो सकता है। इससे विस्फोट की तीव्रता और अधिक बढ़ गई।

Delhi Car Blast: 1st Image Of Suspect Surfaces After 9 Killed In Explosion Near Red Fort

सूत्रों के अनुसार, यह संभावित रूप से आत्मघाती हमला था। जांच में यह भी सामने आया है कि इस घटना का संबंध फरीदाबाद में पकड़े गए आतंकी मॉड्यूल से हो सकता है, जहाँ हाल ही में 2,900 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री जब्त की गई थी। इस मॉड्यूल के तार जम्मू-कश्मीर से भी जुड़ते पाए गए थे।

दिल्ली पुलिस ने कार के पहले मालिक मोहम्मद सलमान को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सलमान ने यह कार डेढ़ साल पहले ओखला निवासी देवेंद्र को बेची थी। इसके बाद यह वाहन अंबाला और फिर जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में रहने वाले तारिक के पास पहुंची। पुलिस अब पूरी चेन की पुष्टि कर रही है।

पुलिस रिकॉर्ड से यह भी सामने आया कि इस कार का 20 सितंबर 2025 को फरीदाबाद में गलत पार्किंग के लिए चालान भी काटा गया था। यह जानकारी जांच को और महत्वपूर्ण दिशा दे रही है।

घटना के बाद कोतवाली थाने में यूएपीए (धारा 16 और 18), विस्फोटक अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली में सुरक्षा स्तर बढ़ा दिया गया है, ड्रोन निगरानी और संवेदनशील क्षेत्रों में तलाशी अभियान जारी है।

यह भी पढ़ें:

बिहार चुनाव 2025: अंतिम चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान!

दिल्ली विस्फोट : अमेरिका ने संवेदना व्यक्त की, कहा- स्थिति पर है ‘बारीकी से नजर’!

शुरुआती जांच में अमोनियम नाइट्रेट, फ्यूल ऑयल और डेटोनेटर के इस्तेमाल की पुष्टि !

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,272फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें