26 C
Mumbai
Thursday, March 19, 2026
होमक्राईमनामाडोम्बिवली गैंगरेप केस: 33 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर

डोम्बिवली गैंगरेप केस: 33 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर

Google News Follow

Related

राज्य के ठाणे जिले में पुलिस ने डोम्बिवली सामूहिक दुष्कर्म मामले में 4 नाबालिगों समेत सभी 33 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दिया है। पिछले दिनों यह मामला बहुत चर्चित हुआ था। डोम्बिवली में रहने वाली 15 वर्षीय लड़की का इस साल की शुरुआत में आठ महीनों में कई बार  यौन शोषण किया गया। जिले के मानपाडा पुलिस थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने हाल में कल्याण सत्र अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया।

मानपाडा पुलिस थाने में इस साल 22 सितंबर को यह मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया, ‘‘आरोप पत्र 885 पृष्ठों का है और इसमें 122 गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं।’’ आरोप पत्र में कहा गया है कि आरोपियों ने डोम्बिवली, बदलापुर, मुरबाड़ और रबाले समेत विभिन्न स्थानों पर इस साल 29 जनवरी से 22 सितंबर के बीच नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म किया और उसे नशीला पदार्थ भी दिया गया।

मामले में कुल 33 आरोपियों में से चार नाबालिग अभी जमानत पर बाहर हैं जबकि 29 अन्य न्यायिक हिरासत में हैं। पुलिस ने आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म), 376 (एन) (बार-बार दुष्कर्म), 376 (डी) (सामूहिक दुष्कर्म), 376 (3) (16 साल से कम आयु की लड़की के साथ दुष्कर्म) और बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्सो) कानून के प्रावधानों के तहत भी मामला दर्ज किया है।

ये भी पढ़ें 

शिवसेना नेता आनंदराव अडसूल की जमानत याचिका खारिज

विदेशों से महाराष्ट्र लौटे 28 लोगों के नमूने जीनोम सीक्वेंस के लिए भेजे गए

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,020फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें