मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी फैज़ान खान को गिरफ्तार कर लिया है, जिस पर शादी का झांसा देकर 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप है।
शहर के बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक परिहार के अनुसार इस्लामपुरा स्थित रामाजी की पुलिया निवासी सोलह वर्षीय नाबालिग 16 फरवरी को लापता हो गई थी। जब उसका पता नहीं चला तो परिजन ने उसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने लापता के नाबालिग होने पर अपहरण का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। जांच में सामने आया कि आरोपी फैज़ान खान उसे पहले धौलपुर और फिर मथुरा ले गया। पुलिस टीमें लगातार उसकी तलाश में तीन राज्यों में दबिश दे रही थीं। इसका पता चलते ही पुलिस मथुरा पहुंची तो आरोपी वहां से भी निकल गया था।
जानकारी के अनुसार गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी वापस ग्वालियर लौट आया। उसने कमला राजा अस्पताल (केआरएच) की छत पर रात गुजारी। वहां वह खुद को किसी मरीज का तीमारदार बताकर छिपा रहा। आरोप है कि इसी दौरान उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस लगातार आरोपी का पीछा कर रही थी। ग्वालियर में पुलिस को पता लगा कि वह लक्ष्मीगंज में खाटू श्याम मंदिर के पास देखा गया है। जिस पर पुलिस घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग को मुक्त कराया।
पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि आरोपी उसे धमकाकर और डराकर अपने साथ रखे हुए था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। नाबालिग होने के कारण मामले में पॉक्सो एक्ट के प्रावधान भी लागू किए गए हैं।
यह भी पढ़ें:
आतंकी हमले की साजिश रचने के आरोप में 8 गिरफ्तार; पाकिस्तान-बांग्लादेश टेरर मॉड्यूल से संबंध
अविमुक्तेश्वरानंद और उनके शिष्य पर पॉक्सो के तहत प्राथमिकी दर्ज !
भारत की सबसे तेज मेट्रो और नमो भारत कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री मोदी



