29 C
Mumbai
Sunday, March 1, 2026
होमक्राईमनामायुवती का यौन शोषण करता रहा 3 बच्चों का बाप

युवती का यौन शोषण करता रहा 3 बच्चों का बाप

Google News Follow

Related

बिहार के गोपालगंज जिले में युवती से शादी का झांसा देकर रिश्तेदार ही करने लगा यौन शोषण। इस दौरान उसने विडियो भी बना लिया। बाद में आरोपित के तीन बच्चों का पिता होने की जानकारी होने पर जब युवती ने शादी से इंकार कर दिया तब वह गंदा वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है।

मामले में पीड़िता ने गुठनी थाने के बहेलिया गांव के एक युवक के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया जाता है कि युवती स्नातक करने के बाद माता-पिता के साथ घर पर ही रह रही थी। इस दौरान उसकी बुआ की लड़की का देवर गुठनी थाने के बहेलिया गांव का दीपक पांडेय(आरोपित) घर पर आता जाता था। उसने माता-पिता से युवती से शादी करने की बात की। माता-पिता भी गरीबी का हवाला देते हुए शादी के लिए तैयार हो गए।

इसी दौरान शादी का प्रलोभन देकर युवती से उसने कई बार शारीरिक संबंध भी बनाया। विरोध करने पर मारपीट करता रहा और धमकी देकर संबंध बनाता रहा। उसने चुपके से कई बार गंदा वीडियो भी बना लिया। बाद में पता चला कि आरोपित शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे भी हैं। जानकारी होने पर युवती और उसके परिवार वालों ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया।

इसके बाद से युवक कहीं और युवती का रिश्ता भी नहीं होने दे रहा है। युवती की शादी तय होती है वीडियो भेज कर शादी तोड़वा दे रहा है। दर्ज केस के अनुसार युवक ने घर पर आकर युवती के माता-पिता को धमकी दी है कि युवती की शादी अगर उससे नहीं हुई तो कहीं और नहीं होने देगा।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,086फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें