33 C
Mumbai
Saturday, February 14, 2026
होमक्राईमनामाहरियाणा में गणपति विसर्जन के दौरान सात लोगों की मौत, चार घायल

हरियाणा में गणपति विसर्जन के दौरान सात लोगों की मौत, चार घायल

विसर्जन के दौरान हरियाणा में एक बड़ा हादसा हो गया​|​​ हरियाणा पुलिस ​के​ अनुसार​ गणेश प्रतिमा विसर्जित करने के दौरान सात लोगों की मौत हो गई। सोनीपत में तीन और महेंद्रगढ़ में चार की डूबने से मौत हो गई।

Google News Follow

Related

पूरे देश में गणपति बप्पा का विसर्जन ​भक्तों द्वारा किया गया ​है| पता चला है कि विसर्जन के दौरान हरियाणा में एक बड़ा हादसा हो गया|​​ हरियाणा पुलिस के​ अनुसार​ गणेश प्रतिमा विसर्जित करने के दौरान सात लोगों की मौत हो गई। सोनीपत में तीन और महेंद्रगढ़ में चार की डूबने से मौत हो गई।

सोनीपत के मीमर​ ​घाट में शुक्रवार को एक भक्त द्वारा गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जा रहा था|​ ​इस बीच एक​ ​व्यक्ति अपने बेटे और भतीजे के साथ हादसे में डूब गया है। इन तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

दूसरी घटना महेंद्रगढ़ के कनीना-रेवाड़ी मार्ग पर हुई। इस इलाके में नौ लोग गणेश प्रतिमा को विसर्जित करने के लिए एक नहर में गए थे। इसी बीच अचानक पानी का बहाव तेज होने से ये सभी लोग बह गए। अथक प्रयास के बाद एनडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने आठ लोगों को नहर से बाहर निकाला। उनमें से चार की तब तक मौत हो चुकी थी। चार अन्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।
इस घटना पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दुख जताया है|हम इस कठिन समय में मृतकों के परिजनों के साथ हैं। इस हादसे में एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू का काम किया। मैं इस घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
 
​यह भी पढ़ें-​

यूट्यूबर ‘बिंदास काव्या’ लापता, मां ने की मदद की अपील

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,212फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें