मोबाइल नहीं छीन पाए तो छात्रा को खींचा, कीर्ति का हत्यारा एनकाउंटर में ढेर    

एबीईएस कॉलेज की छात्रा मोबाइल छीनने के लिए बदमाशों ने ऑटो से उसे खींच लिया था। जिससे कीर्ति गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

मोबाइल नहीं छीन पाए तो छात्रा को खींचा, कीर्ति का हत्यारा एनकाउंटर में ढेर    

एबीईएस कॉलेज की छात्रा कीर्ति का मोबाइल छीनने के लिए बदमाशों ने ऑटो से उसे खींच लिया था। जिससे कीर्ति गंभीर रूप से घायल हो गई थी। यह घटना 27 अक्टूबर की उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की है। हापुड़ की रहने वाली कीर्ति की इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, ऑटो से जा रही कीर्ति से जब बदमाशों ने मोबाइल नहीं छीन पाए तो उसे खींच लिया। ऑटो से गिराने के बाद कीर्ति गंभीर रूप से घायल  हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया था। कीर्ति सिंह हापुड़ के पन्नापुरी कालोनी की निवासी थी। वह एबीईएस कॉलेज में बीटेक की प्रथम वर्ष की छात्रा थी। शुक्रवार को कॉलेज से छूटने के बाद कीर्ति ऑटो से जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने कीर्ति के हाथ से मोबाइल छीनने की कोशिश किया। लेकिन कीर्ति ने जब मोबाइल नहीं छोड़ा तो बदमाशों ने उसे ऑटो से खींच लिया।

जिससे वह गंभीर से घायल हो गई और उसके सिर की हड्डी टूट गई। कीर्ति को पहले पिलखुआ और फिर हापुड़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे गालियाबाद यशोदा अस्पताल में रेफर किया गया था। जहां सिर के ऑपरेशन के बाद उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। 48 घंटे के बाद रविवार को उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को  दोनों बदमाशों को घेर लिया। जिसमें एक बोबील और दूसरा जीतू नामक बदमाश शामिल थे।

दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में बोबिल घायल हो गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शातिर जीतू भागने में कामयाब हो गया। बता दें कि जितेंद्र उर्फ़ जीतू पर दर्जन भर केस दर्ज हैं। उस 25 हजार का इनाम भी घोषित था। जीतू पर मोबाइल, चेन छीनने और लूटपाट के मामले पहले से दर्ज हैं। हालांकि, दूसरे घेराबंदी में जीतू पुलिस कार्रवाई में ढेर हो गया।

ये भी पढ़ें   

 

दिल्ली शराब नीति केस: SC से भी सिसोदिया को झटका, नहीं मिली जमानत  

केरल विस्फोट के पीछे हमास? निशाने पर यहूदी समुदाय?; खुफिया विभाग भी अलर्ट ​! ​

Exit mobile version