शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर लोनावाला-खंडाला घाट इलाके में एक कंटेनर का ब्रेक फेल हो गया था। यह कंटेनर पुणे से मुंबई जा रहा था। ब्रेक फेल होने के कारण चालक ने कंटेनर से नियंत्रण खो दिया। इससे कंटेनर तेज रफ्तार में आगे बढ़ता चला गया और कई वाहनों को टक्कर मार दी।
बताया जा रहा है कि कंटेनर ने डेढ़ से दो किलोमीटर के दायरे में एक के बाद एक वाहनों को टक्कर मारी, जिसमें छोटे वाहनों को भारी नुकसान हुआ। इस दुर्घटना में 15 से 17 वाहन आपस में टकराए।
दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से घायलों को निकालकर अस्पतालों में भर्ती कराया। दुर्घटना में एक यात्री की मौत हो गई और करीब 17 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। फिलहाल सभी यात्रियों को खोपोली के अस्पताल में लाया गया है।
हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात पूरी तरह से ठप हो गया। फंसे हुए वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं। पुलिस और स्थानीय अधिकारी सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। भीड़भाड़ के कारण यातायात को वैकल्पिक मार्गों पर मोड़ा जा रहा है।
विश्व खेल समारोह की लौ प्रज्ज्वलित, पहली बार मशाल रिले का आयोजन!



