25 C
Mumbai
Monday, February 2, 2026
होमक्राईमनामामहाराष्ट्र : हाई अलर्ट, ड्रोन करेंगे संवेदनशील​ क्षेत्रों की निगरानी​

महाराष्ट्र : हाई अलर्ट, ड्रोन करेंगे संवेदनशील​ क्षेत्रों की निगरानी​

कानपुर की तर्ज पर कुछ असामाजिक तत्व पत्थरबाजी वाली ​घटना​​ को अंजाम दे सकते हैं​|​​

Google News Follow

Related

मुंबई समेत महाराष्ट्र के महत्वपूर्ण​ स्थानों पर षड्यंत्र​ को लेकर अलर्ट जारी हुआ है|​​ कानपुर की तर्ज पर कुछ असामाजिक तत्व पत्थरबाजी वाली घटना​​ को अंजाम दे सकते हैं|​​ इसे गंभीरता से लेते हुए महाराष्ट्र सरकार ने पत्थर-बॉटल से हमलों का अंदेशा होने की​ बात कही​ है​| साथ ही संवेदनशील इलाकों में ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी|​​ इसे लेकर जल्द ही गृह मंत्रालय बैठक करेगा, जिसमें राज्य के आला पुलिस अधिकारी और मंत्रालय के सचिव भी शामिल होंगे|
पैगंबर मुहम्मद पर तथा​ ​कथित विवादित बयान को लेकर पूरे देश में तनाव बढ़ता जा रहा है​|​​ अल-कायदा द्वारा पैगंबर मुहम्मद के अपमान का बदला लेने के लिए देश के कई शहरों में आत्मघाती बम विस्फोटों की चेतावनी जारी होने के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में ​दिखाई दे रही ​हैं​|​ वही,अलकायदा को लेकर महाराष्ट्र हाई अलर्ट पर है​|​​​​

केंद्रीय एजेंसियों ने धमकी भरे पत्र का सत्यापन करने के बाद सभी संबंधित राज्य पुलिस बलों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा है|​​ बता दें कि पैगंबर मुहम्मद पर भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के बयान के बाद कई आतंकी संगठनों ने धमकी भरे पत्र जारी किए हैं|​​
इसे लेकर बड़े पैमाने पर आक्रोश देखने को मिल रहा है|​​ यहां तक कि मुस्लिम देशों से भी प्रतिक्रिया आई हैं|​​उधर नूपुर शर्मा ने भी आरोप लगाया है कि दिल्ली पुलिस द्वारा उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने का फैसला किए जाने के बाद से उन्हें धमकियां मिल रही हैं|​ ​
 
यह भी पढ़ें-

सिद्दू मुसेवाला हत्या मामला : पुणे से सौरभ महाकाल गिरफ्तार ​

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,301फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
289,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें