28 C
Mumbai
Monday, February 9, 2026
होमक्राईमनामाबलात्कार के आरोपी सरकारी अफसर को 19 सितंबर तक न्यायिक हिरासत !

बलात्कार के आरोपी सरकारी अफसर को 19 सितंबर तक न्यायिक हिरासत !

आरोपी योगेश पाटिल ने पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर 2018 से लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।

Google News Follow

Related

महाराष्ट्र के रायगड में सार्वजनिक निर्माण विभाग के अफसर योगेश पाटिल के खिलाफ युवती ने बलात्कार के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। पीड़िता द्वारा शिकायत दर्ज कराते ही पिछले सप्ताह पेण पुलिस ने योगेश पाटिल की गिरफ्तारी की थी। पुलिस हिरासत खत्म होने के बाद योगेश को 19 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। योगेश पाटिल फिलहाल गिरफ्तार हैं।

योगेश पाटिल रायगढ़ जिला परिषद के सार्वजनिक निर्माण विभाग में अधिकारी हैं। उसका परिचय 2018 में फेसबुक के माध्यम से पेन निवासी 30 वर्षीय युवती से हुआ था। इसके बाद उनकी जान-पहचान दोस्ती में बदल गई। दोनों एक-दूसरे से अक्सर मिलते थे और ये मुलाकात बाद में प्यार में बदल गई। आरोपी योगेश पाटिल ने पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर 2018 से लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने अप्रैल 2021 में योगेश से शादी के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया, इसी बीच अप्रैल 2022 में पीड़िता ने योगेश पाटिल की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने की कोशिश की। इस घटना के बाद पीड़िता ने आरोपी से संपर्क तोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें:

ईडी के मनी लांड्रिंग मामले में आरोपी साकेत गोखले के झूठ का रेल मंत्रालय द्वारा पर्दाफाश!

डिस्चार्ज होने के बाद दीपिका पादुकोण की अपने बच्चे के साथ ​साझा की पहली तस्वीर​!

झारखंड: पीएम मोदी ने सत्तारूढ़ ‘JMM’ पर घुसपैठियों को बढ़ावा देने का लगाया आरोप!

जब पीड़िता 30 अगस्त को वाशी में वीएलसीसी इंस्टीट्यूट गई थी तब आरोपी योगेश पाटिल ने उसे वाशी रेलवे स्टेशन पर बुलाया और उसके साथ दुर्व्यवहार और मारपीट कर उसे वाशी में छोड़ दिया। यह महसूस करने के बाद कि आरोपी योगेश पाटिल उससे शादी किए बिना केवल यौन सुख के लिए उसका इस्तेमाल कर रहा है, पीड़िता ने 30 अगस्त को पेन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। पेन पुलिस पुलिस निरीक्षक संदीप बागुल के मार्गदर्शन में घटना की आगे की जांच कर रही है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,248फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें