28 C
Mumbai
Saturday, April 11, 2026
होमक्राईमनामाकर्नाटक: शिवजयंती शोभायात्रा पर मस्जिद के पास पहुंचते ही पथराव; SP सिद्धार्थ...

कर्नाटक: शिवजयंती शोभायात्रा पर मस्जिद के पास पहुंचते ही पथराव; SP सिद्धार्थ गोयल घायल

24 फरवरी तक निषेधाज्ञा लागू

Google News Follow

Related

कर्नाटक के बागलकोट में गुरुवार (19 फरवरी) को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर निकाली जा रही प्रतिमा शोभायात्रा पथराव किया गया। शोभायात्रा पुराने शहर क्षेत्र में पंका मस्जिद के पास पहुंचते हुई। पथराव में बागलकोट जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ गोयल और एक पुलिस कांस्टेबल घायल हुए है। प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के बाद 24 फरवरी तक निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

रिपोर्ट के अनुसार, आरोप है कि पंका मस्जिद के अंदर मौजूद मुस्लिम समुदाय  ने शोभायात्रा के दौरान बज रहे डीजे गीत पर आपत्ति जताई। जैसे ही शोभायात्रा मस्जिद के सामने से धीरे-धीरे गुजर रही थी, मुस्लिम गुट ने पुलिसकर्मियों से बहस शुरू कर दी और ऐसे गीतों की अनुमति देने पर सवाल उठाए। साथ ही शोभायात्रा पर पथराव किया पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर भीड़ को तितर-बितर किया और स्थिति को नियंत्रित किया। एहतियात के तौर पर पंका मस्जिद और कोटलेश्वर मंदिर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है तथा भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कुछ शरारती तत्वों ने दूरी से शोभायात्रा पर पथराव किया। एक पत्थर बागलकोट के जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ गोयल के कंधे/गर्दन के हिस्से में लगा, जिससे उनकी वर्दी पर खून के निशान दिखाई दिए। हालांकि उस समय हेलमेट पहने होने के कारण गंभीर चोट टल गई। एक अन्य पत्थर एक पुलिस कांस्टेबल को लगा, जिससे उसे भी मामूली चोट आई।

मीडिया से बातचीत में एसपी सिद्धार्थ गोयल ने कहा, “यह शिवजयंती की यात्रा दी और हम सब काफी फोर्स और सामान के साथ मौजूद थे। जब जुलूस दोपहर करीब 3 से 3:30 बजे शुरू हुआ और मस्जिद के पास पहुंचा, तो दूर से दो पत्थर फेंके गए। अब तक मिली जानकारी और वीडियो के मुताबिक, एक पत्थर एक पुलिस कांस्टेबल को लगा और दूसरा मेरे कंधे पर लगा। किसी को कोई बड़ी चोट नहीं आई। उसके बाद, जुलूस आसानी से चलता रहा और माहौल शांत रहा।”

घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए मुसलमानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई, जिससे तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हालात पर काबू पा लिया। प्रशासन ने एहतियातन बागलकोट, नवनगर और विद्यागिरी क्षेत्रों में 24 फरवरी तक निषेधाज्ञा लागू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और इलाके में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें:

हिंदू पुलिसकर्मी की हत्या करने वाला बांग्लादेशी हसन मेहदी दिल्ली एयर पोर्ट से भेजा गया वापस

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: पीएम मोदी ने पेश किया “M.A.N.A.V.” विज़न

आज ‘Pax Silica’ गठबंधन में शामिल हुआ भारत

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,222फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
302,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें