27 C
Mumbai
Wednesday, April 1, 2026
होमक्राईमनामाकश्मीरी कैदी ने संदिग्ध आतंकी को उतारा मौत के घाट; राम मंदिर...

कश्मीरी कैदी ने संदिग्ध आतंकी को उतारा मौत के घाट; राम मंदिर पर हमले की साजिश रचने वाले की मौत

Google News Follow

Related

फरीदाबाद के नीमका जिला जेल में बंद 20 वर्षीय संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान की रविवार (8 फरवरी) जेल के भीतर ही कश्मीरी कैदी द्वारा हत्या कर दी गई। वारदात ने कैदियों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस के अनुसार, रहमान पर जेल में ही बंद एक अन्य कैदी अरुण चौधरी ने धारदार वस्तु से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि घटना सोमवार (9 फरवरी) तड़के करीब 2 बजे सामने आई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अरुण चौधरी ने रहमान पर एक धारदार हथियार से सिर पर वार किया। हमले में रहमान गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। आरोपी पर जम्मू और अमृतसर में पहले से हत्या और हत्या के प्रयास सहित कुल आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसे अक्टूबर 2024 में कठुआ जेल से नीमका जेल स्थानांतरित किया गया था। मामले की जांच जारी है।

वहीं संदिग्ध आतंकी अब्दुल रहमान उत्तर प्रदेश के फैजाबाद जिले के मिल्कीपुर का रहने वाला था। उसे 2 मार्च, 2025 को गुजरात एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (ATS) और हरियाणा स्पेशल टास्क फोर्स (STF) के संयुक्त ऑपरेशन में फरीदाबाद के पाली गांव से गिरफ्तार किया गया था। जांच एजेंसियों के अनुसार, रहमान ने अयोध्या में राम मंदिर पर हमले की साजिश रची थी। एजेंसियों ने गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से दो हैंड ग्रेनेड भी बरामद किए गए थे।

इसी बीच फरीदाबाद जेल में कैद रहमान पर रविवार (8 फरवरी) रात करीब 8 बजे हमला किया गया था। जेल अधिकारियों ने बताया कि हमले के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस ने जांच के आदेश दे दिए हैं और जेल की सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की जा रही है।

रहमान की गिरफ्तारी के बाद सामने आया था की रहमान फरीदाबाद में फर्जी पहचान के साथ रह रहा था। वह ऑटो-रिक्शा चालक के रूप में काम करता था और एक छोटी खाने की दुकान पर भी काम करके स्थानीय समुदाय में खुद को सामान्य नागरिक के रूप में स्थापित कर चुका था। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, वह लंबे समय से रडार पर था और उसके कथित आतंकी नेटवर्क की भी जांच जारी थी।

फिलहाल पुलिस अरुण चौधरी से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि हत्या के पीछे कोई व्यक्तिगत रंजिश थी या इसके अन्य कारण हैं। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें:

अजीत डोभाल की कनाडा यात्रा के बाद दोनों का साइबर सुरक्षा, लायज़ॉन अधिकारी खालिस्तानी नेटवर्क पर सख्त संदेश

डॉलर की कमजोरी और भू-राजनीतिक तनावों से सोने-चांदी की कीमतों में आई तेज उछाल!

टी20 विश्व कप 2026 में बड़ी टीमों की परीक्षा और छोटी टीमों का बेखौफ अंदाज! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,942फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
301,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें