केतन अग्रवाल हत्याकांड: लोहगढ़ किले पर क्राइम सीन रीक्रिएट कराया गया, जांच तेज! 

जांच की प्रगति के सवाल पर डीएसपी टोम्पे ने बताया कि अब तक जिन-जिन लोगों के इस मामले से जुड़े होने की जानकारी पुलिस को मिली है, उन सभी के संबंध में सावधानीपूर्वक जांच की जा रही है।

केतन अग्रवाल हत्याकांड: लोहगढ़ किले पर क्राइम सीन रीक्रिएट कराया गया, जांच तेज! 

Ketan-Agarwal-murder-case-Crime-scene-recreated-at-Lohgarh-Fort-investigation-intensifies

चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस हर एक एंगल से जांच कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने बुधवार को आरोपी को लोहगढ़ किले ले जाकर क्राइम सीन को रीक्रिएट कराया। इस प्रक्रिया का उद्देश्य घटना से जुड़े सभी तथ्यों का सत्यापन करना और जांच को आगे बढ़ाना है।

डीएसपी गजानन टोम्पे ने इस संबंध में आईएएनएस को बताया कि आज आरोपी को लोहगढ़ ले जाया गया, जहां घटना जिस प्रकार हुई थी, उसी क्रम में पूरे क्राइम सीन को दोबारा रीक्रिएट कराया गया। सुबह ही इस पूरी प्रक्रिया को पूरा किया गया और आरोपी ने घटनास्थल पर वही क्रम दिखाया, जैसा उसने जांच के दौरान बताया था। पुलिस ने उसी आधार पर क्राइम सीन को रीक्रिएट किया।

डीएसपी ने कहा कि अब जांच के दौरान जो भी आवश्यकता होगी, उसे न्यायालय के समक्ष रखा जाएगा। इसके बाद अदालत के निर्देशों और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जांच की प्रगति के सवाल पर डीएसपी टोम्पे ने बताया कि अब तक जिन-जिन लोगों के इस मामले से जुड़े होने की जानकारी पुलिस को मिली है, उन सभी के संबंध में सावधानीपूर्वक जांच की जा रही है। आवश्यक व्यक्तियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं और आगे जांच में जो भी नए तथ्य या व्यक्ति सामने आएंगे, उन पर भी पूरी गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने आगे कहा कि इस पूरे मामले की जांच पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) के मार्गदर्शन में की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन जांच की समीक्षा की जाती है ताकि जांच सही दिशा में आगे बढ़े। फिलहाल पुलिस की जांच निर्धारित दिशा में जारी है और सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है।

बता दें कि केतन अग्रवाल हत्याकांड में केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके साथी चेतन चौधरी पर गंभीर आरोप लगे हैं। जांच एजेंसियों का कहना है कि दोनों ने मिलकर 18 जून को लोहगढ़ किले पर केतन को धक्का देकर नीचे गिराया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस की जांच के अनुसार, शुरुआत में सिया ने यह दावा किया था कि केतन का पैर फिसल गया और वह खाई में गिर गया।

यह भी पढ़ें-

आतंकवाद का रास्ता छोड़े बिना बातचीत का कोई मतलब नहीं: ध्रुव कटोच!

Exit mobile version