लव-जिहाद: जम्मू-कश्मीर के जुल्फिकार ने ‘कृष्णा’ बनकर हिंदू महिला को प्रेम जाल में फंसाया

जबरन धर्मांतरण, बलात्कार और गोमांस खिलाने का आरोप

लव-जिहाद: जम्मू-कश्मीर के जुल्फिकार ने ‘कृष्णा’ बनकर हिंदू महिला को प्रेम जाल में फंसाया

Love Jihad: Jammu and Kashmir man Zulfiqar poses as 'Krishna' to trap Hindu woman in love

हरियाणा के फरीदाबाद से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां जम्मू-कश्मीर के रहने वाले जुल्फिकार ने अपनी मुस्लिम पहचान छिपाकर एक हिंदू महिला के साथ छल किया। पीड़ित महिला का आरोप है कि जुल्फिकार ने खुद को ‘कृष्णा’ बताकर और भारतीय सेना का जवान होने का ढोंग रचा और उसे प्रेमजाल में फांसा। इसके बाद शुरू हुआ प्रताड़ना, बलात्कार और जबरन धर्मांतरण का एक ऐसा खौफनाक सिलसिला, जिसने ‘लव जिहाद’ के संगठित अपराध होने के दावों को एक बार फिर पुख्ता कर दिया है।

पीड़िता के अनुसार, इंस्टाग्राम पर बातचीत के दौरान आरोपी ने कभी अपनी असल पहचान उजागर नहीं होने दी। उसने खुद को ‘कृष्णा’ बताया ताकि वह महिला का भरोसा जीत सके। जब महिला उसके जाल में पूरी तरह फंस गई, तब आरोपी का असली चेहरा सामने आया। जुल्फिकार ने उस पर इस्लाम कबूल करने के लिए दबाव डालना शुरू कर दिया। पीड़िता ने बताया कि जुल्फिकार उससे कहता था, “तुम्हें इस्लाम में परिवर्तित होना होगा। तुम्हारे जैसी आसपास की कई लड़कियां जो कभी हिंदू थीं, अब इस्लाम में परिवर्तित हो चुकी हैं।”

पीड़िता ने बताया कि, उसके सामने एक भैंस को काटा गया और उसे भैंस का मांस खाने के लिए मजबूर किया गया। जब उसने इनकार किया, तो जुल्फिकार ने उसके साथ मारपीट और बलात्कार किया। पीड़िता ने बताया कि यह नरक जैसा जीवन करीब तीन महीने तक चला, जिसके बाद वह किसी तरह भागकर फरीदाबाद वापस आई। हालांकि, जुल्फिकार ने उसका पीछा नहीं छोड़ा।

फरीदाबाद लौटने के बाद भी पीड़िता की मुश्किलें खत्म नहीं हुईं। जुल्फिकार ने शबनम नाम की एक महिला की मदद से फरीदाबाद की तकिया वाली मस्जिद के पास एक कमरा किराए पर लिया। गौरतलब है कि यह इलाका सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर रहा है और यहां से पहले भी विस्फोटक और संदिग्ध आतंकी पकड़े जा चुके हैं। महिला ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए कहा कि जुल्फिकार के पास बिना किसी नौकरी के मोटी रकम आती थी। वह कहता था, यह पैसा बाहर से आता है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी जुल्फीकार के अल फलाह यूनिवर्सिटी से जुड़े संदिग्ध लोगों के साथ भी संपर्क थे, साथ ही उसके पाकिस्तान में भी कनेक्शन थे।

पीड़िता के अनुसार, जुल्फिकार कई बार पाकिस्तान जा चुका है और वहां अपने करीबी दोस्तों के होने की बात स्वीकारता था। आरोपी ने महिला को धमकी देते हुए कहा, “भारत का अब्दुल भारत का नहीं, बल्कि पाकिस्तान का है। युद्ध की स्थिति में, वह पूरे पाकिस्तान के साथ खड़ा नजर आएगा।” उसने यह भी कहा कि, वह जल्द ही पाकिस्तानी नागरिकता हासिल कर लेगा और वहां बस जाएगा।

हालांकि इन गंभीर शिकायतों के बावजूद, पीड़िता का आरोप है कि डबुआ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करने से तक  इनकार कर दिया। अंततः महिला ने न्याय के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया और हरियाणा के मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र लिखा। इस मामले में बजरंग दल के फरीदाबाद संयोजक पुनीत वशिष्ठ (सोनू) ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा बताते हुए आरोपी पर यूएपीए (UAPA) या एनएसए (NSA) के तहत कार्रवाई की मांग की है।

यह मामला स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि किस प्रकार ‘लव जिहाद’ के माध्यम से हिंदू युवतियों को निशाना बनाया जा रहा है और कैसे इसमें विदेशी ताकतों और राष्ट्रविरोधी तत्वों की संलिप्तता भी नज़र आती हैं।

यह भी पढ़ें:

हृदय और फेफड़ों को मजबूत बनाने में मददगार है अंजलि मुद्रा, जानिए कैसे करती है शरीर पर असर

पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर हुआ 703.3 अरब डॉलर

मनोरंजन और ज्ञान ही नहीं बीमारियों को दूर करने में भी कारगर है किताबें

ईरान-अमेरिका के बीच सीधी बातचीत नहीं; पाकिस्तान के माध्यम से होगा संवाद

Exit mobile version