महाराष्ट्र: बदलापुर मामले में नई SIT गठित, जांच में आएगी तेजी!

शिंदे के माता-पिता ने आरोप लगाया कि उसे फर्जी मुठभेड़ में मारा गया और हाई कोर्ट में स्वतंत्र जांच की याचिका दायर की

महाराष्ट्र: बदलापुर मामले में नई SIT गठित, जांच में आएगी तेजी!

Maharashtra-New-SIT-formed-in-Badlapur-case-investigation-will-speed-up

राज्य के ठाणे जिले में बदलापुर एनकाउंटर मामले में जांच के लिए महाराष्ट्र पुलिस महानिदेशक ने एक नई एसआईटी गठित की है। डीजीपी रश्मि शुक्ला ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार विशेष जांच दल का गठन किया। इस जांच दल का नेतृत्व दत्ता शिंदे करेंगे। वे उप महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी हैं।
उनके साथ ही इस जांच दल में पिंपरी चिंचवाड़ से एक पुलिस उपायुक्त, एक सहायक पुलिस आयुक्त, दो वरिष्ठ निरीक्षक  (जिनमें से एक नवी मुंबई से है), दो सहायक पुलिस निरीक्षक, एक उप निरीक्षक और एक सहायक उप निरीक्षक शामिल हैं। जांच दल में शामिल डीसीपी और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के अलावा सभी अधिकारी एमबीवीवी आयुक्तालय से हैं।

अक्षय शिंदे (24 वर्षीय) ठाणे जिले के बदलाापुर स्थित एक स्कूल में दो नाबालिग लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न का आरोपी था। 23 सितंबर, 2024 को एक पुलिस वाहन में उसे तलोजा जेल से कल्याण लाया जा रहा था।

पुलिस टीम ने दावा किया कि शिंदे ने एक पुलिसकर्मी की बंदूक छीनी और गोली चलाई, जिसके बाद आत्मरक्षा में उसे गोली मारी गई। हालांकि, शिंदे के माता-पिता ने आरोप लगाया कि उसे फर्जी मुठभेड़ में मारा गया और हाई कोर्ट में स्वतंत्र जांच की याचिका दायर की।

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र: तुर्किये सेब बहिष्कार पर पुणे के कारोबारी को मिली धमकी!

Exit mobile version