​भीषण सड़क दुर्घटना: मृतक परिजनों के घर पसरा सन्नाटा ,14 की मौत​

बस रीवा से इलाहाबाद जा रही थी​|​​ उत्तर प्रदेश के रहने वाले यात्री दिवाली की छुट्टियों में घर लौट रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर रात में ट्रेलर और कार के बीच हादसा हो गया।

​भीषण सड़क दुर्घटना: मृतक परिजनों के घर पसरा सन्नाटा ,14 की मौत​

14 killed in bus-truck collision, silence prevails at the house of the relatives of the deceased

मध्य प्रदेश के रीवा में एक ​भीषण सड़क दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हो गयी |​​ नेशनल हाईवे 30 पर बस और ट्रक के बीच हुई​ टक्कर के बाद यह दुर्घटना हुई|इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है और 40 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं|​​ हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गया। सड़क​ दुर्घटना में सभी​ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।​ इस घटना से दिवाली पर मृतकों के ​परिजनों में सन्नाटा पसरा हुआ है|

मिली जानकारी के अनुसार यह बस रीवा से इलाहाबाद जा रही थी|​​ उत्तर प्रदेश के रहने वाले यात्री दिवाली की छुट्टियों में घर लौट रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर रात में ट्रेलर और कार के बीच हादसा हो गया। हाइवे पर कई वाहन खड़े थे। पीछे से आ रही बस ने हाईवे पर खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण​​ थी कि बस के आगे बैठे सभी यात्रियों की मौत हो गई।

बस में सौ से ज्यादा यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर​ ​मौके पर पहुंचे|​ ​ मामूली रूप से घायल यात्रियों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। और​ ​गंभीर रूप से घायल यात्रियों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया​ है​

​यह भी पढ़ें-

न्यूयॉर्क में दिवाली पर स्कूलों में मिलेगा सार्वजनिक अवकाश

Exit mobile version