28 C
Mumbai
Wednesday, April 8, 2026
होमक्राईमनामामुंबई: 24 वर्षीय अदनान को 7 करोड़ कीमत के गांजे के साथ...

मुंबई: 24 वर्षीय अदनान को 7 करोड़ कीमत के गांजे के साथ पकड़ा

मुंबई के विले-पार्ले इलाके में एंटी-नारकोटिक्स सेल की करवाई

Google News Follow

Related

मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने शहर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए विले पार्ले इलाके से 7.69 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की है। इस मामले में एक 24 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया की, यह कार्रवाई एंटी-नारकोटिक्स सेल की वर्ली यूनिट द्वारा की गई। टीम ने विले पार्ले पूर्व के फिरोजशाह मेहता रोड पर गश्त के दौरान एक युवक को संदिग्ध अवस्था में ट्रॉली बैग के साथ खड़ा पाया। पुलिस को देखते ही वह घबराकर भागने की कोशिश करने लगा, जिसके बाद उसे तुरंत पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अदनान नासिर खान (24) बताया, जो मीरा रोड का निवासी है और मूल रूप से नासिक का रहने वाला है। तलाशी के दौरान उसके ट्रॉली बैग से 7 किलो 600 ग्राम हाइड्रोपोनिक गांजा बरामद की गई, जिसे सफेद प्लास्टिक पैकेट में छिपाकर रखा गया था।

फोरेंसिक जांच में पुष्टि हुई कि बरामद पदार्थ हाइड्रोपोनिक गांजा है, जो उन्नत तकनीक से उगाई जाने वाली उच्च गुणवत्ता की ड्रग मानी जाती है और इसकी कीमत सामान्य गांजे से कहीं अधिक होती है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और पासपोर्ट भी जब्त किया है। इस मामले में विले पार्ले पुलिस स्टेशन में NDPS एक्ट की धारा 20(b) समेत अन्य प्रावधानों के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी को यह ड्रग्स कहां से मिली और वह इसे किसे सप्लाई करने वाला था। अधिकारियों को शक है कि इसके पीछे कोई बड़ा ड्रग सिंडिकेट सक्रिय हो सकता है। गौरतलब है कि पिछले दो महीनों में ही मुंबई पुलिस ने करीब 38 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की है, जो शहर में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे तीव्र अभियान के परिणाम में हुई है।

यह भी पढ़ें:

न्यायिक अधिकारियों के घेराव मामले में सुप्रीम कोर्ट की पश्चिम बंगाल प्रशासन पर तीखी टिप्पणियां

सबरीमला मामला फिर सुप्रीम कोर्ट में, 9 जजों की संविधान पीठ के सामने होगी सुनवाई

ISIS मॉड्यूल का किया भंडाफोड़: खिलौने की कार में बम लगाकर हमले की साजिश नाकाम

पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है पवनमुक्तासन, जानें इसके फायदे

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,245फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
302,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें