26 C
Mumbai
Thursday, March 19, 2026
होमक्राईमनामाMumbai: एक और निर्भया की मौत.BJP ने आघाड़ी सरकार को घेरा

Mumbai: एक और निर्भया की मौत.BJP ने आघाड़ी सरकार को घेरा

Google News Follow

Related

मुंबई। Sakinaka में जिस महिला के साथ बेरहमी से रेप किया गया था, उसकी राजावाडी अस्पताल में मौत हो गई है। अंधेरी साकीनाका में मोहन चौहान नाम के नराधम ने आधी रात को दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी थी। उसने बलात्कार कर महिला के गुप्तांग में लोहे का रॉड घुसेड़ दी थी। इस बेरहम और बर्बर शख्स को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की सहायता से निशानदेही कर गिरफ्तार कर लिया है। जिस टेंपो में बलात्कार हुआ था। उस टेंपों को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत हत्या का केस भी दर्ज किया है।

विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष प्रवीण दरेकर ने कहा कि मुंबई जैसे शहर में इस तरह की घटना हो जाती है। राज्य में कानून व्यवस्था कहां है? आपराधिक मानसिकता वाले लोगों के दिलों में कानून व्यवस्था का डर खत्म हो गया है। राज्य में महिलाओं की सुरक्षा का गंभीर सवाल खड़ा हो गया है। शिवसेना नेता नीलम गोरहे और मनीषा कायंदे ने आरोपी को फांसी की सज़ा दिए जाने की मांग की है। नीलम गोरहे ने कहा निर्भया मामले के बाद कानून में सख्ती लाई गई। फास्ट ट्रैक कोर्ट में ऐसे मामले चलाने की व्यवस्था की गई, लेकिन ऐसे लोगों की मानसिकता फिर भी नहीं बदली। महापौर किशोरी पेडणेकर ने कहा कि इतनी क्रूरता आती कहां से है।  समझ नहीं आता।

गौरतलब है कि अंधेरी स्थित साकीनाका इलाके में शुक्रवार को दिल्ली में हुए निर्भया गैंगरेप जैसी घटना सामने आई। सड़क किनारे खड़े एक टेंपो के भीतर एक 32 साल की महिला के साथ रेप किया गया। उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड से हमला किया गया। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस बारे में पुलिस ने कहा कि महिला के साथ हुई ये हिंसक घटना 2012 के ‘निर्भया’ कांड की याद दिलाती है। अधिकारी ने बताया कि घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी मोहन चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,022फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें