29 C
Mumbai
Monday, March 9, 2026
होमक्राईमनामामुंबई ​सड़क दुर्घटना:​ डिवाइडर तोड़ जा घुसी कार​, 3 गंभीर रूप से घायल

मुंबई ​सड़क दुर्घटना:​ डिवाइडर तोड़ जा घुसी कार​, 3 गंभीर रूप से घायल

इसी दौरान स्विफ्ट डिजायर डिवाइडर तोड़ते हुए रेंज रोवर डिस्कवरी से जा टकराई, जो पुल पार कर रही थी। ​

Google News Follow

Related

मुंबई​-ठाणे मार्ग पर रात्रि में​ ​भीषण ​सड़क दुर्घटना होने की घटना प्रकाश में आयी। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों के​ उपचार के लिए​ नजदीकी गोदरेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त​ ​जानकारी के अनुसार​​ एक स्विफ्ट डिजायर कार​​ मुंबई से ठाणे जा रही थी|​​वही दूसरी ओर से एक रेंज रोवर डिस्कवरी ठाणे से मुंबई की ओर जा रही थी। इसी दौरान स्विफ्ट डिजायर डिवाइडर तोड़ते हुए रेंज रोवर डिस्कवरी से जा टकराई, जो पुल पार कर रही थी।

विक्रोली में नारायण गोदे फ्लाईओवर पर कार डिवाइडर से टकराकर दूसरी गाड़ियों से टकराते हुए विपरीत दिशा में चली गई​|​ इस भयानक हादसे में कुल 3 लोग घायल हो गए और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो ​गए​​​|​ ​सभी ​घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
 
इस हादसे में दोनों वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ गई स्विफ्ट डिजायर भी क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस की मदद से तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल विक्रोली पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
 
​यह भी पढ़ें-​

अर्जेंटीना ने 36 साल बाद जीता विश्व कप, जीत पर पीएम मोदी ने दी बधाई

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,032फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
297,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें