गुजरात के अहमदाबाद शहर में शुक्रवार (20 फरवरी) को एक हिंदू विवाह समारोह के दौरान तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। आरोप है कि, राम भजन बजाए जाने को लेकर पर मुस्लिम भीड़ ने बारात पर पथराव कर दिया। यह घटना अहमदाबाद के वंदे मातरम पार्टी प्लॉट में हुई, जहां विवाह समारोह आयोजित किया गया था।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बारात में लाउडस्पीकर पर राम भजन बजाया जा रहा था। इसी दौरान चरमपंथी मुस्लिम भीड़ ने मौके पर पहुंचकर बारात पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि भीड़ ने पत्थरबाजी की, जिससे कई वाहनों के शीशे टूट गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हमले के बाद हालात इतने बिगड़ गए कि बारात को वापस लौटना पड़ा।
रिपोर्ट में कहा गया है कि यह हमला विशेष रूप से विवाह जुलूस को निशाना बनाकर किया गया था। पथराव के कारण माहौल तनावपूर्ण हो गया और परिवार ने सुरक्षा कारणों से विवाह समारोह को रद्द करने का निर्णय लिया। इस घटना के चलते शादी नहीं हो सकी और पूरा कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।
घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने शाहेरकोटडा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में आरोप लगाया गया कि सुनियोजित तरीके से भीड़ ने धार्मिक भजन को लेकर आपत्ति जताई और फिर हिंसक रूप ले लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
शनिवार (21 फरवरी) को पीड़ित परिवार और अन्य हिंदू समुदाय के लोग बड़ी संख्या में शाहेरकोटडा पुलिस स्टेशन के बाहर एकत्र हुए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि धार्मिक कार्यक्रम के दौरान इस तरह का हमला कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है और दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए।
स्थानीय प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बताई जा रही है, लेकिन घटना ने स्थानीय स्तर पर सांप्रदायिक तनाव को बढ़ा दिया है। प्रशासन की ओर से शांति बनाए रखने की अपील की गई है और सभी पक्षों से संयम बरतने को कहा गया है।
यह भी पढ़ें:
रेचक से चतुर्थ तक, चार प्रकार के होते हैं प्राणायाम
प्रोटीन सप्लीमेंट लेने पर भी नहीं बन रही बॉडी तो जान लें इसका कारण
आयुर्वेद में हजारों साल पुरानी तकनीक है ऑयल पुलिंग; सिर्फ दांत नहीं, गट हेल्थ के लिए भी बेहतर



