25 C
Mumbai
Tuesday, February 17, 2026
होमक्राईमनामामिजोरम: पत्थर की खदान ​ढहने​ से​ 8 मजदूरों की मौत,रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

मिजोरम: पत्थर की खदान ​ढहने​ से​ 8 मजदूरों की मौत,रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

मजदूरों की तलाश के लिए बचाव दलों, स्थानीय लोगों, बीएसएफ, असम राइफल्स को बुलाया गया है।

Google News Follow

Related

मिजोरम के नथियाल जिले के मौदर में पत्थर की खदान ​ढहने से बड़ी दुर्घटना ​का ​प्रकाश में आया है| खदान में काम कर रहे मजदूरों के ऊपर एकाएक पत्थर आ गिर गए। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और बाकी 4 मजदूरों की तलाश की जा रही है| मजदूरों की तलाश के लिए बचाव दलों, स्थानीय लोगों, बीएसएफ, असम राइफल्स को बुलाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार मजदूर मिजोरम के मौदर में एक निजी कंपनी में काम करता था|​ ​ लंच के बाद ही वह काम पर लौटा था। लेकिन इस बार पत्थर की खदान के अचानक गिरने से करीब 12 मजदूर पत्थरों के नीचे दब गए|​​ इसके साथ ही खुदाई के लिए जरूरी मशीनें भी पत्थर के नीचे दब गईं।

घटना की जानकारी होते ही पड़ोस के गांव के ग्रामीण व कुछ स्वयंसेवक मौके पर पहुंचे। उन्होंने पत्थरों के नीचे दबे मजदूरों को निकालने का प्रयास किया। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, सीमा सुरक्षा बल, साथ ही असम राइफल्स के कर्मियों को भी बुलाया गया था।

इन सभी टीमों द्वारा बचाव कार्य किया जा रहा है और अब तक 8 शव मिल चुके हैं. ऐसी संभावना है कि 4 और मजदूर पत्थरों के नीचे दब गए हों और उनकी तलाश जारी है। सभी प्रवासी मजदूर पत्थर की खदानों में दबे। वहीं, खोदकर निकाले गए शवों के परिजनों का पोस्टमार्टम के बाद पता लगाया जाएगा। तलाश अभी जारी है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल ने कहा है कि जब तक चट्टानों के नीचे दबे सभी मजदूरों का पता नहीं चल जाता तब तक अभियान जारी रहेगा|

यह भी पढ़ें-​

श्रद्धा मर्डर केस: ​देश में मचा हड़कंप, बेटी अभी भी जीवित हो सकती है!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,200फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
292,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें