34 C
Mumbai
Tuesday, March 24, 2026
होमक्राईमनामाअमृतसर मंदिर ग्रेनेड हमले में NIA की बड़ी कार्रवाई, पंजाब के 19...

अमृतसर मंदिर ग्रेनेड हमले में NIA की बड़ी कार्रवाई, पंजाब के 19 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी!

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हमला विदेश में बैठे आतंकी सरगनाओं के इशारे पर करवाया गया था

Google News Follow

Related

अमृतसर के ठाकुर द्वारा सनातन मंदिर पर हुए ग्रेनेड हमले की जांच के सिलसिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मंगलवार को पंजाब के 19 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह छापेमारी अमृतसर, गुरदासपुर और बटाला जैसे बॉर्डर इलाकों में की गई, जहां से संदिग्ध आतंकी गतिविधियों के इनपुट मिले थे। एनआईए के अनुसार, छापेमारी के दौरान मोबाइल फोन, डिजिटल उपकरण और कई संदिग्ध वस्तुएं जब्त की गई हैं। ये वस्तुएं आतंकी साजिश से संबंधित अहम सुराग देने वाली हो सकती हैं।

गौरतलब है कि यह मामला 14 मार्च 2025 की रात अमृतसर के शेरशाह रोड स्थित ठाकुर द्वारा सनातन मंदिर पर हुए आतंकी हमले से जुड़ा है, जब अज्ञात हमलावरों ने मंदिर परिसर पर ग्रेनेड से हमला किया था। इस घटना में हालांकि कोई बड़ा जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था, लेकिन इसे भारत की धार्मिक आस्थाओं और आंतरिक सुरक्षा पर हमला माना गया।

एनआईए की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हमला विदेश में बैठे आतंकी सरगनाओं के इशारे पर करवाया गया था। जांच में जिन दो मुख्य आरोपियों की पहचान हुई है, वे हैं गुरसिदाक सिंह (अब मृतक) और विशाल गिल। जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं कि गुरसिदाक सिंह लगातार विदेशी हैंडलरों के संपर्क में था, जो भारत में सक्रिय युवाओं को नशे और पैसे के लालच में आतंकी गतिविधियों की ओर धकेल रहे थे। इन युवाओं को हथियार और ग्रेनेड जैसे विस्फोटक सामग्री पहुंचाई जा रही थी ताकि वे भारत में अशांति फैला सकें।

एनआईए के अनुसार, गुरसिदाक और विशाल गिल पहले भी हथियारों और ग्रेनेड की डिलीवरी में शामिल रहे हैं। इनकी गतिविधियां एक संगठित आतंकी नेटवर्क की ओर इशारा करती हैं, जो पंजाब जैसे सीमावर्ती राज्यों में धार्मिक स्थलों को निशाना बना रहा है।

एनआईए की छापेमारी इस बात का स्पष्ट संकेत है कि एजेंसी देश की संप्रभुता और आंतरिक सुरक्षा के खिलाफ सक्रिय आतंकी मॉड्यूल्स को नेस्तनाबूद करने की दिशा में पूरी ताकत से लगी हुई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि “जांच अभी जारी है और हम उन तमाम नेटवर्क्स की पहचान कर रहे हैं जो इस हमले में प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से शामिल रहे हैं।”

ठाकुर द्वारा सनातन मंदिर पर हुआ ग्रेनेड हमला एक बार फिर साबित करता है कि भारत के धार्मिक स्थलों और आम नागरिकों को निशाना बनाने के लिए अंतरराष्ट्रीय आतंकी नेटवर्क सक्रिय हैं। ऐसे में NIA जैसी एजेंसियों की तेज, व्यापक और सख्त कार्रवाई देश की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बेहद आवश्यक है।

यह भी पढ़ें:

गुमला में 15 लाख का इनामी नक्सली मार्टिन केरकेट्टा मुठभेड़ में ढेर

RBI की मौद्रिक नीति बैठक: रेपो रेट यथावत, FY26 महंगाई अनुमान घटाकर 3.1%

मुख्यमंत्री हिमंता सरमा ऐलान, मूल निवासियों के लिए शस्त्र लाइसेंस का अलग पोर्टल लाएगी सरकार!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,986फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें