28 C
Mumbai
Sunday, April 5, 2026
होमक्राईमनामानिक्की मर्डर: साहिल का कबूलनामा, बाप के कहने पर बना 'हत्यारा'

निक्की मर्डर: साहिल का कबूलनामा, बाप के कहने पर बना ‘हत्यारा’

निक्की यादव की लाश को ठिकाने लगाने में साहिल ने ली थी दोस्त और भाइयों की मदद।

Google News Follow

Related

दिल्ली के चर्चित निक्की मर्डर केस में पुलिस ने गिरफ्तार पांच आरोपियों को शुक्रवार रात 10 बजे कोर्ट में पेश किया। इनकी पहचान पिता विरेंद्र सिंह के अलावा एक चचेरा भाई आशीष और मौसेरा भाई नवीन है। वहीं उसके दो दोस्त लोकेश और अमर भी वारदात में शामिल रहे हैं। पुलिस ने उस रूट के सीसीटीवी भी चेक किए, जिस रूट से साहिल निक्की के शव को ले गया था। पुलिस को कई सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिसमें साहिल की कार दिखाई दे रही है।

वहीं अब निक्की हत्याकांड के आरोपी साहिल ने अहम खुलासे किए हैं। साहिल ने दावा किया है कि निक्की से उसने शादी की थी और वह अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता था। दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की थी। दोनों सात जन्म तक साथ रहने वाले थे। लेकिन पिता ने दबाव डालकर उसे हत्यारा बना दिया। दरअसल पिता विरेंद्र यादव ने उसे साफ तौर पर कह दिया था कि उसे परिवार और निक्की में से किसी एक को चुनना होगा। आखिर में वह परिजनों के दबाव को नहीं झेल पाया और ना चाहते हुए भी उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी।

वहीं इस मामले को लेकर वहीं आरोपी के पिता विरेंद्र सिंह ने भी पुलिस की पूछताछ में कबूल किया है कि वह निक्की को पसंद नहीं करते थे। इसलिए उसने साहिल को कह दिया था कि वह निक्की को अपने परिवार की बहु के रूप में कभी स्वीकार नहीं करेंगे। घर वालों ने साहिल पर शादी के लिए दबाव डाला। हत्यारोपी साहिल अपनी दूसरी शादी के लिए तैयार नहीं था। उसने अपने पिता से साफ कह दिया था कि ना तो वह निक्की को छोड़ सकता है और ना ही दूसरी शादी कर सकता है। हालांकि बाद में घर वालों और दोस्तों के दबाव में वह दूसरी शादी के लिए तैयार तो हो गया, लेकिन उसे समझ नहीं आ रहा था कि वह निक्की को क्या बताए। पुलिस के अनुसार, जब साहिल गहलोत निक्की यादव को उक्त महिला से अपनी शादी के लिए राजी नहीं कर सका तो उसने उसे मारने की साजिश रची और अन्य लोगों को भी इसमें शामिल कर लिया।

10 फरवरी को सुबह करीब 8 बजे साहिल ने कार के अंदर डेटा केबल से निक्की का गला घोंट दिया। हालांकि इस घटना के बारे में जानकारी इसके घटित होने के चार दिन बाद 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे पर सामने आई थी, जब साहिल गहलोत ने पुलिस हिरासत में अपना अपराध कबूल कर लिया और पुलिस ने उस होटल के फ्रिज से शव बरामद किया, जहां उसे रखा गया था।

ये भी देखें 

पहले श्रद्धा, निक्की अब महाराष्ट्र में लिव इन पार्टनर के शव को गद्दे में भरा    

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,254फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
301,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें