27 C
Mumbai
Sunday, April 5, 2026
होमक्राईमनामाचेन्नई से आतंकवादी गिरफ्तार, 25 साल से था भारत में, 2 बीवियां...

चेन्नई से आतंकवादी गिरफ्तार, 25 साल से था भारत में, 2 बीवियां और 10 बच्चे भी है!

बताया जा रहा है कि ज़करिया पिछले 25 सालों से भारत में रह रहा है और तेलंगाना में रॉयल बावर्ची बिरयानी नाम से खाद्य व्यवसाय चलाता है। एजेंसियों को उसके पास जमात-ए-इस्लामी पाकिस्तान से जुड़ा साहित्य मिला है।

Google News Follow

Related

पिछले सप्ताह के शनिवार (25 जनवरी) को राष्ट्रिय जांच एजेंसी (NIA) ने चेन्नई के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से मुहम्मद जकरिया नाम के पाकिस्तानी मूल के शख्स को गिरफ्तार किया। दौरान वह श्रीलंका जाने की फ़िराक में था। कहा गया है की मुहम्मद जकरिया ‘ख़लीफ़ा’ नाम के एक पाकिस्तानी मूल के संघटन से जुड़ा है। खुफिया एजेंसियों को संदेह है कि जकरिया भारत में आतंकवादी संगठन की गतिविधियों का नेतृत्व कर रहा था। हनमकोंडा में रहता था उसकी दो पत्नियाँ और दस बच्चे हैं।

बता दें की, आतंकी ज़करिया पिछले 25 सालों से भारत में रह रहा है, साथ ही तेलंगाना में रॉयल बावर्ची बिरयानी नाम से खाद्य व्यवसाय भी चलाता है। एजेंसियों को उसके पास जमात-ए-इस्लामी पाकिस्तान से जुड़ा साहित्य मिला है।

रिपोर्ट के अनुसार, जकरिया पहले आंध्र प्रदेश के गुंटूर में पांच साल तक रहा और फिर तेलंगाना के वारंगल जिले के हनमकोंडा में चला गया, जहां पिछले 20 सालों से रह रहा है। कहा जाता है कि जकरिया भारत में खलीफा के संचालन को संभाल रहा था। साथ ही वह तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में स्लीपर सेल के समन्वय के लिए खुफिया एजेंसियों की निगरानी में था। एजेंसियों के अनुसार, जकरिया अपने आतंकवादी संगठन के नेता के चुनाव में हिस्सा लेने के लिए श्रीलंका के रास्ते पाकिस्तान जाने की कोशिश कर रहा था।

यह भी पढ़ें:

बजट सत्र​​: ​पीएम ने विदेशी गतिविधियों पर भी ​किया प्रहार, विपक्षियों को दी चुनौती!

बजट सत्र : राष्ट्रपति ​ने​ अभिभाषण में दिया विकसित भारत का संदेश,​ महाकुंभ हादसे ​पर​ जताया दुख!

महामंडलेश्वर पद से हटाई गई ममता कुलकर्णी और लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, संस्थापक ने किया निष्कासित!

जांच एजेंसियाँ जकरिया से पूछताछ कर रही हैं और पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन के साथ उसके संबंधों की जाँच जारी हैं। उसके घर पर छापेमारी के दौरान सुरक्षा बलों ने कथित तौर पर विस्फोटक, बंदूकें और कई फर्जी आईडी बरामद कीं है। ज़करिया कथित तौर पर वारंगल में इस्लामी धर्मांतरण में भी शामिल है और उसने कई लोगों का धर्मांतरण कराया है।  एजेंसियों को संदेह है कि उसका खाद्य व्यवसाय उसके आतंकी अभियानों के लिए एक आवरण है। उसके पास मिठाई और आइसक्रीम बेचने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली 16 ऑटो-ट्रॉली गाड़ियाँ थीं। वह एन्क्रिप्टेड संचार चैनलों के माध्यम से अपने पाकिस्तानी संचालकों के साथ सीधे संपर्क में था।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,255फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
301,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें