प्रेमिका​ को मारी गोली और स्वयं भी लगाया मौत को गले ​

प्रेमी ​कृष्ण सत्यदेव यादव ने आज दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बोईसर थाना क्षेत्र के टीमा सरकारी अस्पताल के सामने अपनी प्रेमिका नेहा दिनेश महतो को​ ​ गावठी​ कट्टा से गोली मार दी​| ​​उक्त घटना में नेहा की ​घटनास्थल ही ​मौत हो गई है​|

प्रेमिका​ को मारी गोली और स्वयं भी लगाया मौत को गले ​

shot his girlfriend and himself also embraced death

पालघर तालुका के बोईसर ​​खैरापड़ा में टेमा अस्पताल के पास फायरिंग की सनसनीखेज घटना में प्रेमिका की मौत हो गई और फायरिंग के बाद भागते समय प्रेमी​ की भी ​सड़क ​दुर्घटना में मौत हो गई। इस युवक के पास से ​​गावठी कट्टा बरामद हुआ है। ​पुलिस के अनुसार ​मृतक लड़की का नाम नेहा​​ महतो है​ ​| ​ ​

​पुलिस के अनुसार ​​कृष्णदेव यादव और नेहा महतों एक दूसरे को प्रेम करते थे| यही नहीं प्रेमी युगल जोड़े ने ​​खैरापड़ा के एक पार्क में एक साथ एक-दूसरे को गले लगाते हुए फोटो​ भी ​खिंचवाई​ थी​​इसके बाद प्रेमी ​कृष्ण सत्यदेव यादव ने आज दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बोईसर थाना क्षेत्र के टीमा सरकारी अस्पताल के सामने अपनी प्रेमिका नेहा दिनेश महतो को​ ​ गावठी​ कट्टा से गोली मार दी| ​​उक्त घटना में नेहा की ​घटनास्थल ही ​मौत हो गई है​|

घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर आरोपी ने डी डेकार कंपनी के सामने सीआईएसएफ की गाड़ी के नीचे कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की​| इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया|​ ​गंभीर रूप से घायल यादव को ​अस्पताल में भर्ती कराया​ गया, जहां उपचार के पहले ही ​उसकी भी मौत हो गई​ ​|​ उसके पास से​ गावठी​ कट्टा​ को जब्त कर पुलिस इस ​घटना की जांच शुरू कर दी है।
​यह भी पढ़ें-​

​केंद्र​ की​ ​कार्रवाई​: PFI ने संगठन को भंग करने का ​लिया ​फैसला​ ?

Exit mobile version