30 C
Mumbai
Thursday, March 26, 2026
होमक्राईमनामापुलिस अफसर खुद ले भागा नाबालिग लड़की!

पुलिस अफसर खुद ले भागा नाबालिग लड़की!

Google News Follow

Related

नासिक। मुंबई, पुणे, अमरावती समेत राज्य भर की विविध जगहों से आ रहीं रेप व महिला-अत्याचार की वारदात के बीच नासिक से एक पुलिस अफसर के नाबालिग लड़की को फुसलाकर भगा ले जाने की अत्यंत शर्मनाक घटना सामने आई है। यह घटना नासिक के पंचवटी इलाके की है और संबंधित पुलिस अफसर का नाम दीपक जठर है। इससे स्थानीय लोगों में जबर्दस्त आक्रोश व्याप्त है तथा उन्होंने जठार के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट के तहत कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

परिवारजनों से पूर्वपरिचय

लड़की के परिवारवालों का कहना है कि जठार का उनसे पूर्वपरिचय था, जिसका दुरुपयोग कर वह इस नाबालिग को फुसला कर ले भागा। इस घटना के उजागर होने से नासिक में हड़कंप मच गया है। बीते कुछ दिनों से राज्य में महिला सुरक्षा का मुद्दा ताक पर टंगा हुआ है।

रक्षक ही भक्षक

समूचे महाराष्ट्र से महिलाओं के खिलाफ विभिन्न अपराधों के कई मामले सामने आए हैं। महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सबसे बड़ा यक्षप्रश्न तो अब खड़ा हो गया है कि अगर रक्षक मानी जाने वाली पुलिस ही भक्षक बनकर इस तरह लड़कियों को बहला-फुसला कर भगा ले जाने लगे, तो फिर सुरक्षा और मदद की उम्मीद आखिर किससे की जाए? रक्षक के ही भक्षक बनने से लोग सकते में पड़ गए हैं।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

150,977फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
300,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें