हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट मामला: कल्याणी को 7 साल की सश्रम कारावास

कल्याणी देश​​पांडे के खिलाफ चतुश्रृंगी, कोथरूड, विश्रांतवाड़ी​ और हिंजेवाड़ी थानों आदि में 20 से ज्यादा मामले दर्ज हैं​|​ वह 1998 से अवैध धंधे में सक्रिय है। उसके कई गैंगस्टरों से संबंध होने के कारण उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई थी।

हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट मामला: कल्याणी को 7 साल की सश्रम कारावास

High profile sex racket case: Kalyani Deshpande gets 7 years rigorous imprisonment

पुणे में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाने वाली कल्याणी देशपांडे को 7 साल की कड़ी सजा सुनाई गई है​|​ विशेष न्यायाधीश एस.आर​.​नवंदर ने एक अपने फैसले में 7 साल की कड़ी मेहनत और 10 लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई है। आदेश में कहा गया है कि जुर्माना राशि नहीं देने पर 1 साल की अतिरिक्त कैद काटनी होगी​| ​
​देशपांडे के साथ प्रदीप गवली को भी सजा सुनाई गई है। कल्याणी देशपांडे को अगस्त 2016 में पुणे के कोथरुड इलाके में एक सोसाइटी में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।​ ​कल्यानी देशपांडे पर शहर में एक संगठित वेश्यावृत्ति का कारोबार चलाने के लिए संगठित अपराध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।
​​​कल्याणी देश​​पांडे के खिलाफ चतुश्रृंगी, कोथरूड, विश्रांतवाड़ी​ और हिंजेवाड़ी थानों आदि में 20 से ज्यादा मामले दर्ज हैं​|​ वह 1998 से अवैध धंधे में सक्रिय है। उसके कई गैंगस्टरों से संबंध होने के कारण उसके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई थी।
​इस मामले में सरकारी पक्ष की ओर से विशेष लोक अभियोजक विजय फरगड़े ने कार्रवाई की​|​ ​ कोर्ट ने सरकारी पक्ष की दलील को स्वीकार करते हुए सजा सुनाई।
यह भी पढ़ें-

शीतकालीन सत्र: अजित पवार का जवाब सदन में ही मिलेगा​-फडणवीस

Exit mobile version