नाबालिग को छेड़ने वाले शेख मुहम्मद अजीज़ को लोगों ने पकड़ा , विरोध में पुलिस स्टेशन पर जुटी भीड़

नाबालिग को छेड़ने वाले शेख मुहम्मद अजीज़ को लोगों ने पकड़ा , विरोध में पुलिस स्टेशन पर जुटी भीड़

Sheikh Muhammad Aziz, who molested a minor, was apprehended by the public; a crowd gathered at the police station in protest.

गुजरात के सूरत शहर के अलथान इलाके में मुस्लिम व्यक्ती द्वारा नाबालिग लड़की से कथित छेड़छाड़ की घटना के बाद शुक्रवार(24 अप्रैल) शाम तनाव की स्थिति पैदा हो गई। घटना के विरोध में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हो गए और कुछ लोगों ने थाने के अंदर घुसने की भी कोशिश की। पुलिस ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया और भीड़ को तितर-बितर कर दिया।

पुलिस के अनुसार, यह घटना शाम करीब 8 बजे की है, जब 15–16 वर्षीय लड़की कोचिंग क्लास से घर लौट रही थी। इसी दौरान दोपहिया वाहन पर सवार 49 वर्षीय मुजम्मद अजीज़ ने ने उसे कथित रूप से परेशान किया। स्थानीय लोगों ने आरोपी को मौके पर पकड़ लिया और पुलिस कंट्रोल रूम (PCR) को सूचना दी, जिसके बाद उसे अलथान पुलिस स्टेशन लाया गया।

सहायक पुलिस आयुक्त आर देसाई ने आरोपी की पहचान 49 वर्षीय शेख मोहम्मद अज़ीज़ के रूप में की है, जिसे हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया, “आज सूरत के अलथान पुलिस स्टेशन में एक लड़की ट्यूशन से लौट रही थी, तभी एक आदमी ने उस पर हमला करने की कोशिश की। लोग जमा हो गए, उसे पकड़ लिया और PCR को फ़ोन किया। लड़की की शिकायत के बाद लीगल एक्शन लिया गया। किसी पर लाठीचार्ज नहीं किया गया। शिकायत करने वाली की माँ ने बयान दिया, और फिर उन्हें ले जाया गया। 70-80 पुलिसवाले तैनात किए गए। आरोपी का नाम शेख मुहम्मद अज़ीज़ है, उम्र 49 साल।” उन्होंने कहा, आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और ज़रूरी कार्रवाई चल रही है।

घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और लगभग 300–400 लोग पुलिस स्टेशन के बाहर इकट्ठा हो गए। कुछ लोगों ने थाने के परिसर में प्रवेश करने की कोशिश की, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। वायरल वीडियो में पुलिस स्टेशन परिसर में बड़ी भीड़ देखी जा सकती है।

उप पुलिस आयुक्त निधि ठाकुर ने बताया कि मामले में शिकायत दर्ज की जा रही है और कानूनी प्रक्रिया जारी है। साथ ही यह भी बताया कि पीड़िता के माता-पिता और शिक्षक प्रक्रिया के दौरान मौजूद हैं। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भीड़ को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया, लेकिन किसी प्रकार का लाठीचार्ज नहीं किया गया। स्थिति को बिना किसी बड़े टकराव के काबू में कर लिया गया।

एहतियात के तौर पर इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और जांच प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें:

मनोरंजन और ज्ञान ही नहीं बीमारियों को दूर करने में भी कारगर है किताबें

ईरान-अमेरिका के बीच सीधी बातचीत नहीं; पाकिस्तान के माध्यम से होगा संवाद

लव-जिहाद: जम्मू-कश्मीर के जुल्फिकार ने ‘कृष्णा’ बनकर हिंदू महिला को प्रेम जाल में फंसाया

Exit mobile version