25 C
Mumbai
Friday, February 27, 2026
होमक्राईमनामासचिन सांघवी यौन उत्पीड़न मामले में पीड़िता के वकील का बयान!

सचिन सांघवी यौन उत्पीड़न मामले में पीड़िता के वकील का बयान!

बयान में शिकायतकर्ता का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील निशांत जौहरी ने जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सभी कानूनी रास्ते अपनाने की अपनी मंशा दोहराई।

Google News Follow

Related

संगीतकार सचिन सांघवी यौन उत्पीड़न केस की लेटेस्ट अपडेट सामने आई है। अब पीड़िता के वकील निशांत जौहरी ने इस मामले पर एक आधिकारिक बयान जारी किया है। साथ ही, उन्होंने मीडिया से अपील की है कि इस केस की रिपोर्टिंग करते समय थोड़ा संयम रखें और इसे सनसनीखेज बनाने से बचें।

बयान में शिकायतकर्ता का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील निशांत जौहरी ने जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए सभी कानूनी रास्ते अपनाने की अपनी मंशा दोहराई। उन्होंने कहा, “हम अपने क्लाइंट को न्याय दिलाने के लिए हर कानूनी कदम उठाने को तैयार हैं।

अभी मामला कोर्ट में है, इसलिए और कुछ नहीं कहेंगे। मीडिया से विनम्र अनुरोध है कि पीड़िता की गरिमा, निजता और भलाई का ध्यान रखते हुए संवेदनशील तरीके से रिपोर्टिंग करें।”

बता दें कि लोकप्रिय संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर के सदस्य सचिन सांघवी पर कुछ दिनों पहले एक महिला ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज करवाया था। इसके बाद सचिन को गिरफ्तार किया गया था। बाद में उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया और मामला अब कोर्ट में है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गायक और संगीतकार सचिन को एक महिला को एक म्यूजिक एल्बम में काम और शादी का वादा करके उसका यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

शिकायतकर्ता 20 साल की एक महिला है, उसने बताया कि वह पहली बार फरवरी 2024 में सचिन सांघवी के संपर्क में आई थी, जब उन्होंने उसे इंस्टाग्राम पर एक मैसेज भेजा था। गायक-संगीतकार ने कथित तौर पर उसे अपने संगीत प्रोजेक्ट में एक मौका देने का वादा किया था, और दोनों जल्द ही फोन पर बातचीत करने लगे।

अपनी शिकायत में महिला ने आरोप लगाया कि सांघवी ने बाद में उसे अपने स्टूडियो में बुलाया, जहां उसने शादी का प्रस्ताव रखा और कई मौकों पर उसका यौन उत्पीड़न किया।

हालांकि, सचिन सांघवी के वकील आदित्य मिठे ने शिकायतकर्ता ने जो आरोप लगाए हैं, उनका खंडन किया। मीडिया को दिए एक बयान में मिठे ने जोर देकर कहा कि एफआईआर में दर्ज दावे निराधार हैं और उनके कोई ठोस सबूत नहीं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में कोई दम नहीं है।

यह भी पढ़ें-

दिल्ली में आज कृत्रिम बारिश का प्रयोग: स्मॉग हटाने के लिए होगी ‘क्लाउड सीडिंग’

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,119फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें