Navi Mumbai: बुजुर्ग ने की थी डिमांड,10 हजार लो और पत्नी के साथ सेक्स करने दो…फिर ये हुआ

Navi Mumbai: बुजुर्ग ने की थी डिमांड,10 हजार लो और पत्नी के साथ सेक्स करने दो…फिर ये हुआ

He murdered his second wife and threw her in the drain, went to Bihar for his third Nikah, Mohammad Naseem is the father of 6 children!

नवी मुंबई। एक 80 साल के बुजुर्ग ने 33 साल के दुकानदार से उसकी पत्नी के साथ सेक्स करने की इच्छा जताई। बुजुर्ग ने इसके लिए दुकानदार को 10 हजार रुपये देने की भी बात कही, नाराज दुकानदार ने बुजुर्ग की गला घोंटकर कर हत्या कर दी। एनआरआई कोस्टल पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रवींद्र पाटिल ने बताया कि मृतक की पहचान शामकांत तुकाराम नाइक के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया की नाइक करोड़ों की संपत्ति के मालिक थे। मृतक शामकांत तुकाराम नाइक अक्सर आरोपी दुकानदार की दुकान पर जाता रहता था।

नाइक कई बार दुकानदार से उसकी ही पत्नी के साथ सेक्स करने के लिए कह चुका था। नाइक ने दुकानदार को इसके लिए 5,000 रुपये की पेशकश भी की थी, लेकिन दुकानदार हर बार मना कर देता था। पुलिस ने बताया कि 29 अगस्त को नाइक ने दुकानदार को पत्नी के साथ सेक्स करने के बदले 10,000 रुपये देने की बात कही और कहा कि अपनी पत्नी को गोदाम में भेज दें। नाइक की बात सुनकर दुकानदार को गुस्सा आ गया और उसने गुस्से में नाइक को धक्का मार दिया. जिस कारण बुजुर्ग जमीन पर गिर गया और उसके सिर पर चोट लग गई। इसके बाद आरोपी दुकानदार ने फौरन अपनी दुकान का शटर गिरा दिया और नाइक का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। किसी को शक ना हो इसके लिए आरोपी ने नाइक के डेड बॉडी को वॉशरूम में छिपा दिया।

Exit mobile version