31 C
Mumbai
Thursday, February 12, 2026
होमक्राईमनामाअतीक के बेटे का एनकाउंटर करनेवाली टीम होगी 'राष्ट्रपती शौर्य पदक' से...

अतीक के बेटे का एनकाउंटर करनेवाली टीम होगी ‘राष्ट्रपती शौर्य पदक’ से सन्मानित!

असद अहमद और गुलाम हसन दोनों को उमेश पाल पर गोली चलाते हुए सीसीटीवी में कैद किया गया था। असद और गुलाम दोनों को 13 अप्रैल को झांसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में पारीछा बांध के पास एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया था।

Google News Follow

Related

दिनदहाड़े उमेश पाल और उनके दो अंगरक्षकों पर गोली और बमबारी की थी उस माफिया अतीक अहमद के बेटे  का एनकाउंटर करने वाली एसटीएफ टीम को ‘राष्ट्रपती वीरता पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार 15 अगस्त को राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाएगा। इस एनकाउंटर का नेतृत्व प्रयागराज एसटीएफ के तत्कालीन डिप्टी एसपी नवेंदु सिंह ने किया था। यूपी पुलिस को काफी लंबे समय बाद यह पुरस्कार मिलने जा रहा है।

एसपी नवेंदु सिंह को चौथी बार ‘शौर्य पुरस्कार’ से सम्मानित किया जा रहा है। इससे पहले उन्हें तीन बार सम्मानित किया जा चुका है। असद अहमद और शूटर गुलाम हसन दोनों का एसटीएफ ने झांसी में एनकाउंटर कर दिया था। इस टीम में कुल 17 सदस्य शामिल थे, इन सभी सदस्यों को वीरता पुरस्कार दिया जाएगा।

24 फरवरी को उमेश पाल की उनके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। असद अहमद और गुलाम हसन दोनों को उमेश पाल पर गोली चलाते हुए सीसीटीवी में कैद किया गया था। असद और गुलाम दोनों को 13 अप्रैल को झांसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र में पारीछा बांध के पास एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार गिराया था। उस समय दोनों के पास से एक अत्याधुनिक ब्रिटिश बुलडॉग रिवॉल्वर और एक पी-88 वाल्थर पिस्तौल भी जब्त की गई थी।

यह भी पढ़ें:

हिंसा, हत्याओं की ​जांच​ करें! शेख़ हसीना की मांग, इस्तीफे के बाद पहला सार्वजनिक बयान​!

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,223फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें