31 C
Mumbai
Friday, February 6, 2026
होमक्राईमनामाशीजान खान पर तुनिशा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

शीजान खान पर तुनिशा शर्मा को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

मुंबई के अस्पताल में हुआ पोस्टमॉर्टम, आज शाम को होगा तुनिशा का अंतिम संस्कार

Google News Follow

Related

टीवी अभिनेत्री तुनिशा शर्मा की मौत की खबर ने हर किसी को अचंभित कर दिया है। अभिनेत्री अपने को-स्टार शीजान खान के मेकअप रूम में मृत मिली थीं। हालांकि तुनिशा की मौत अपने पीछे कई तरह के सवाल छोड़ गई है, जिसका जवाब सभी जनना चाहते है। महज 20 साल की उम्र में तुनिशा का मौत को गले लगाने के पीछे क्या कारण हो सकता है और उन्होंने फांसी लगाने के लिए अपने को-स्टार शीजान खान के मेकअप रूम को ही क्यों चुना? बता दें कि जीशान खान अलीबाबा सीरियल के लीड एक्टर हैं। तुनिशा शर्मा अक्सर शीजान खान के साथ पोस्ट भी साझा करती रहती थीं, जिसे देखकर पता चलता है कि दोनों काफी अच्छा बॉन्ड साझा करते थे। वहीं तुनिशा के साथ पहले काम कर चुकी सिमरन ने एक मीडिया हाउस से  बात करते हुए कहा कि उन्हें एंजाइटी और डिप्रेशन की समस्या थी। उनकी फैमिली लाइफ भी अच्छी नहीं थी। तुनिशा ने अपनी मौत से कुछ घंटों पहले ही इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें वह मेकअप कराती हुई नजर आ रही थीं। आखिरी वीडियो में तुनिशा के बालों को संवारा जा रहा था। ऐसे में चंद घंटों में ऐसा क्या हो गया कि तुनिशा को इतना बड़ा कदम उठाना पड़ा? 

20 साल की उम्र में तुनिशा ने ‘अली बाबा- दास्तान ए काबुल’ में लीड रोल निभा रही थीं। वहीं, वह फिल्मों में भी काम कर चुकी थीं। करियर के हिसाब से वह छोटी उम्र में ही काफी अच्छा कर रही थीं। फिर उन्होंने यह रास्ता क्यों अपनाया? तुनिशा के बारे में जितने भी लोगों से पुलिस ने बात की, तो पता चला कि वह काफी शमिजाज लड़की थीं। सेट पर भी वह हमेशा मस्ती करती रहती थीं। मौत से कुछ घंटों पहले तुनिशा ने अपना फोटो ही नहीं एक वीडियो भी शेयर किया था। फिर कुछ घंटों बाद ही तुनिशा ने मौत को क्यों गले लगा लिया? सेट पर शूटिंग चल रही थी, काफी लोग मौजूद भी थे। ऐसे में किसी ने आत्महत्या करते हुए तुनिशा को देखा कैसे नहीं? एएनआई के मुताबिक, मुंबई की वालिव पुलिस ने एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा के को-स्टार शीजान खान को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उसे कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। 

महज 20 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहने वाली तुनिशा शर्मा का 10 दिन बाद ही जन्मदिन था। लेकिन अपने 21वें जन्मदिन से पहले ही तुनिशा ने इतना बड़ा कदम उठा लिया। तुनिशा शर्मा की आत्महत्या मामले के बाद उनके शव को मुंबई स्थित जेजे अस्पताल में रात 1.30 मिनट पर पोस्टमार्टम के लिए लाया गया था। जहां सुबह 4.30 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव को कोल्ड स्टोरेज में रख दिया गया है।  करीब 11 बजे तुनिशा का शव उनके परिवार को सौंप दिया जाएगा। इसके बाद तुनिशा के शव को मीरा रोड लाया जाएगा, यहां शाम 4 से 4:30 बजे के बीच अभिनेत्री का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

ये भी देखें 

टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा ने की सुसाइड, शूटिंग के दौरान लगाई फांसी

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,256फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
290,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें