26 C
Mumbai
Sunday, March 1, 2026
होमक्राईमनामापुलिस की गोली​ से​ नेता की पत्नी की मौत, ग्रामीणों ने बनाया...

पुलिस की गोली​ से​ नेता की पत्नी की मौत, ग्रामीणों ने बनाया बंधक !

​पुलिस​ और इनामी आरोपी जफर के बीच सायं ​5​.30 ​बजे फिर से दोनों का आमना-सामना हुआ। ​और​ दोनों की बीच ​क्रॉस फायरिंग ​शुरू​ हो गयी| इसी​ बीच​ भाजपा नेता गुरताज सिंह भुल्लर की पत्नी गुरजीत कौर (28) इसकी चपेट में आ गईं और उनकी मौत हो गई।​ 

Google News Follow

Related

उत्तराखंड में खनन माफिया का पीछा करते हुए पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए और एक महिला की मौत हो गई। पुलिस और माफिया के बीच हुई गोलीबारी में महिला की मौत हो गई। इस बीच, मरने वाली महिला भाज​​पा नेता गुरताज भुल्लर की पत्नी गुरप्रीत कौर थी। गुरताज भुल्लर प्रखंड अध्यक्ष हैं| इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है और विवाद की स्थिति बन गई है| घायल पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है, दो पुलिसकर्मी अभी भी​ ​लापता हैं|

उत्तर प्रदेश से मुरादाबाद पुलिस की एक टीम खनन माफिया जफर को गिरफ्तार करने उत्तराखंड के जसपुर पहुंची|​ घटनास्थल के जो वीडियो सामने आए हैं उनके मुताबिक अचानक सादा कपड़ों में कुछ लोगों के हाथों में पिस्टल लेकर घर में घुसने से भुल्लर की फैमिली ने बदमाश समझकर पुलिस वालों का जमकर विरोध किया।

​सूत्रों का कहना है कि इसी बीच जफर सामने नजर आया तो पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की। जिसे स्थानीय लोगों ने बचाने की कोशिश की और इसी विरोध के बीच फायरिंग शुरू हो गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। घिरता देख जफर यहां से बॉर्डर क्रॉस कर पास के गांव भरतपुर पहुंच गया।पुलिस​ और इनामी आरोपी जफर के बीच सायं 5​.30 ​बजे फिर से दोनों का आमना-सामना हुआ। और​ दोनों की बीच ​क्रॉस फायरिंग शुरू​ हो गयी| इसी​ बीच​ भाजपा नेता गुरताज सिंह भुल्लर की पत्नी गुरजीत कौर (28) इसकी चपेट में आ गईं और उनकी मौत हो गई।​ 
​गौरतलब है कि ​इस घटना के बाद भरतपुर के नाराज गांव वालों ने 10 से 12 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज कराई है। उधर, मुरादाबाद पुलिस ने ठाकुरद्वारा पुलिस​ स्टेशन​ में खनन माफिया जफर, उसके साथियों और भरतपुर गांव के कुछ लोगों पर FIR दर्ज कराई है। सभी पर पुलिस टीम को बंधक बनाकर हमला करने, 3 पुलिसवालों को गोली मारने और 3 अन्य को मारपीट कर जख्मी करने के आरोप हैं।
 
यह भी पढ़ें-

भारत की किस्मत बदल रही? डायरेक्ट कैश ट्रांसफर स्कीम 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,086फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
296,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें