29 C
Mumbai
Saturday, April 18, 2026
होमक्राईमनामामहाराष्ट्र डोंबिवली में दरिंदगी,नाबालिग लड़की से 29 लोगों ने किया गैंग रेप

महाराष्ट्र डोंबिवली में दरिंदगी,नाबालिग लड़की से 29 लोगों ने किया गैंग रेप

Google News Follow

Related

ठाणे। डोंबिवली में 15 साल की एक लड़की से गैंगरेप का मामला  सामने आया है। पीडित लड़की डोंबिवली पूर्व के भोपर इलाके की रहिवासी है। एक 15 साल की लड़की के साथ कई बार गैंगरेप किया गया। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पिछले आठ महीनों में विभिन्न स्थानों पर 15 वर्षीय लड़की के साथ कई बार गैंगरेप किया गया। इस मामले पुलिस ने अब तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया है और दो नाबालिगों को हिरासत में लिया है।

इस बात की जानकारी सीनियर अधिकारी ने दी। सीनियर अधिकारी ने कहा कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर कल्याण के डोंबिवली में मनपाड़ा पुलिस ने बुधवार रात 33 आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार), 376 (एन) (बार-बार बलात्कार), 376 (डी) (सामूहिक बलात्कार), 376 (3) (सोलह वर्ष से कम उम्र की लड़की से बलात्कार) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के प्रावधान के के तहत मामला दर्ज किया है।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पूर्वी क्षेत्र) दत्तात्रेय कराले ने संवाददाताओं के साथ बातचीत में कहा कि यह अपराध इस साल 29 जनवरी से 22 सितंबर के बीच किए गए। उन्होंने कहा कि यह सब तब शुरू हुआ, जब जनवरी में लड़की के प्रेमी ने उसके साथ बलात्कार किया और घटना का वीडियो बनाया। उसने उस वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। बाद में उसके दोस्तों और परिचितों ने उसके साथ कम से कम चार से पांच मौकों पर जिले में डोंबिवली, बदलापुर, मुरबाड और रबाले सहित विभिन्न स्थानों पर सामूहिक बलात्कार किया।

गौरतलब है कि इसी महीने मुंबई साकीनाका में रेप पीड़ित एक महिला की मौत हो गई थी। टेंपो के अंदर 34 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार किया गया था। घटना के बाद महिला की हालत इतनी ज्यादा खराब हो गई थी कि उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ा था। ये घटना 2012 के ‘निर्भया’ कांड की याद दिलाती है।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,183फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
303,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें