31 C
Mumbai
Saturday, February 14, 2026
होमक्राईमनामाअरुणाचल को चीन का हिस्सा और कांग्रेस नेता पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने...

अरुणाचल को चीन का हिस्सा और कांग्रेस नेता पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला यूटूबर गिरफ्तार 

Google News Follow

Related

नई दिल्ली। पारस नाम से यूटूब चैनल पर अरुणाचल प्रदेश पर और राज्य के कांग्रेस विधायक पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में एक यूटूबर को मंगलवार को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया गया। इसकी गिरफ्तारी की पुष्टि केंद्रीय मंत्रीकिरेन रिजिजू ने की है।
चैनल चलाने वाले पारस सिंह उर्फ़ बंटी ने एक वीडियो में कांग्रेस विधायक निनोंग एरिंग को गैर-भारतीय और जाहिर तौर पर अरुणाचल प्रदेश को चीन का हिस्सा बताया। इस वीडियो ने अरुणाचल सहित देश के दूसरे हिस्सों में रहने वाले लोगों को नाराज किया। हालांकि, सोमवार को एक और वीडियो पोस्ट करके पारस ने अपनी टिप्पणियों को लेकर माफी मांगी।

अरुणाचल प्रदेश के पुलिस प्रमुख आरपी उपाध्याय ने कहा, ”नस्लभेदी नफरत फैलाने को लेकर ईटानगर के साइबर क्राइम ब्रान्च में पारस के खिलाफ केस दर्ज किया गया है और मामले की जांच की जा रही है।” वहीं,  केंद्रीय खेल राज्य मंत्री किरेन रिजिजू ने पारस सिंह के गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए ट्वीट किया कि उन्होंने लुधियाना के पुलिस कमिश्नर से बात की है ताकि आरोपी को जल्द अरुणाचल पुलिस के हवाले किया जाए।

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने पारस की टिप्पणियों की निंदा है। राज्य के उपमुख्यमंत्री छोवना मेंन ने कहा कि यूट्यूब पोस्ट देखकर वे स्तब्ध हैं और बहुत निराश हैं, जो कि न केवल अरुणाचल प्रदेश के विधायक की राष्ट्रीयता पर सवाल उठा रहा है, बल्कि भारतीय राज्य के अस्तित्व पर सवाल उठाता है।

बता दें कि, कांग्रेस विधायक एरिंग ने पीएम मोदी को एक पत्र लिखकर एक गेम पर बैन लगाने की मांग की थी। जिससे नाराज होकर बंटी कांग्रेस विधायक के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की।

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

The reCAPTCHA verification period has expired. Please reload the page.

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,214फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
291,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें