25 C
Mumbai
Friday, March 20, 2026
होमदेश दुनियागौतमबुद्धनगर में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत बहादुर महिलाओं का सम्मान!

गौतमबुद्धनगर में मिशन शक्ति फेज-5 के तहत बहादुर महिलाओं का सम्मान!

कार्यक्रम में त्यागराज सेंटर फॉर म्यूजिक एंड डांस, नोएडा की बालिकाओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा।

Google News Follow

Related

गौतमबुद्धनगर में महिला सशक्तीकरण को नई दिशा देने के उद्देश्य से संचालित ‘मिशन शक्ति अभियान-5.0’ के तहत पुलिस आयुक्त कार्यालय, सेक्टर-108 में एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में उन बालिकाओं और महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में साहस, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए समाज में प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के दौरान ऐसी महिलाओं और बालिकाओं को मंच पर सम्मानित किया गया, जो न केवल स्वयं अपराध के खिलाफ खड़ी होती हैं, बल्कि अन्य महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर व जागरूक बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं।

ये महिलाएं समय-समय पर पुलिस प्रशासन को अपराध की सूचना देकर समाज में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ‘मिशन शक्ति अभियान-5.0’ का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित, आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है।

उन्होंने कहा कि सम्मानित की गई सभी महिलाएं समाज की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं और इनका साहसिक कार्य इस अभियान की वास्तविक भावना को मजबूती प्रदान करता है।

अभियान के अंतर्गत गौतमबुद्धनगर के सभी थानों में प्रतिदिन पुलिस टीम द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, जिनमें महिलाओं और छात्राओं को साइबर अपराध, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, गुड टच-बैड टच, यौन अपराध, घरेलू हिंसा, बाल सुरक्षा एवं अधिकार जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं।

इसके साथ ही सभी को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों से संबंधित पंपलेट और सुरक्षा कार्ड भी वितरित किए जा रहे हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता मिल सके।

कार्यक्रम में त्यागराज सेंटर फॉर म्यूजिक एंड डांस, नोएडा की बालिकाओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा।

इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय अजय कुमार, डीसीपी मुख्यालय रविशंकर निम, डीसीपी शैलेंद्र सिंह, डीसीपी महिला सुरक्षा प्रीति यादव, एडीसीपी सेंट्रल नोएडा शैव्या गोयल, एसीपी महिला सुरक्षा प्रशाली गंगवार, सीडीओ शिवाकांत त्रिवेदी सहित कई सामाजिक संगठनों एवं एनजीओ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-

उपेंद्र कुशवाहा बोले, लोकसभा चुनाव में एनडीए वोट बंटा, विधानसभा में रोकेंगे! 

National Stock Exchange

लेखक से अधिक

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Star Housing Finance Limited

हमें फॉलो करें

151,013फैंसलाइक करें
526फॉलोवरफॉलो करें
299,000सब्सक्राइबर्ससब्सक्राइब करें

अन्य लेटेस्ट खबरें