बांद्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े!

वहीं, वापसी दिशा में चलने वाली ट्रेन संख्या 09705 जयपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल का संचालन 6 सितंबर 2026 तक विस्तारित किया गया है।

बांद्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े!

Number-of-trips-increased-for-the-Bandra-Terminus-Jaipur-weekly-special-train

यात्रियों की बढ़ती सुविधा और अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने बांद्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के फेरों का विस्तार करने का निर्णय लिया है। रेलवे के इस फैसले से राजस्थान और मुंबई के बीच सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। ट्रेन का संचालन मौजूदा ठहराव, निर्धारित समय और कोच संरचना के अनुसार ही जारी रहेगा।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 09706 बांद्रा टर्मिनस-जयपुर साप्ताहिक स्पेशल के फेरों को बढ़ाकर अब 7 सितंबर 2026 तक कर दिया गया है। वहीं, वापसी दिशा में चलने वाली ट्रेन संख्या 09705 जयपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक स्पेशल का संचालन 6 सितंबर 2026 तक विस्तारित किया गया है।

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 09706 के विस्तारित फेरों के लिए टिकटों की बुकिंग 13 अगस्त 2026 से शुरू होगी। यात्री आरक्षण की सुविधा सभी प्रमुख पीआरएस काउंटरों के साथ-साथ आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर भी प्राप्त कर सकेंगे।

पश्चिम रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि टिकट बुक करने और यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेन के ठहराव, समय और कोच संरचना से जुड़ी नवीनतम जानकारी जरूर जांच लें।

ट्रेन से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए यात्री भारतीय रेलवे की आधिकारिक इंक्वायरी वेबसाइट पर www.enquiry.indianrail.gov.in पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-
धारावी में माता-पिता ने डेढ़ साल के बच्चे को 1 लाख 5 हज़ार रुपये में बेचा!
उत्तराखंड में भारी बारिश से तबाही; पुल बह गया
Exit mobile version