महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एक्स पोस्ट में लिखा, “लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! आपकी लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं!”
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक्स पोस्ट में लिखा, “लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की मंगलकामना करता हूं। राष्ट्रसेवा के आपके प्रयास निरंतर देश को नई दिशा प्रदान करते रहें।”
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला, आपको जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम जी से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों एवं सदैव स्वस्थ व प्रसन्न रहें।”
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें, ईश्वर आपको दीर्घायु जीवन प्रदान करें।”
राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने एक्स पर लिखा, “प्रखर वक्ता, सरल-सहज एवं कर्मठ व्यक्तित्व के धनी लोकसभा अध्यक्ष तथा कोटा-बूंदी लोकसभा क्षेत्र से सांसद ओम बिरला को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके दूरदर्शी, संयमित और संतुलित नेतृत्व ने संसद में लोकतांत्रिक परंपराओं को नवीन ऊर्जा दी है।
