छठ पर्व के अवसर पर पूर्वी भारत की ओर जाने वाले यात्रियों की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने विशेष यातायात प्रबंधन और ट्रेन संचालन की योजना तैयार की है। इसके तहत 9 से 13 नवंबर 2026 तक पांच दिनों के दौरान मुंबई मंडल और उधना स्टेशन से संचालित होने वाली ट्रेनों तथा उनमें सफर करने वाले संभावित यात्रियों का आकलन किया गया है।
पश्चिम रेलवे के मुंबई मंडल (बीसीटी मंडल) की ओर से तैयार योजना में नियमित ट्रेनों के साथ पूर्वी भारत की ओर जाने वाली विशेष ट्रेनों को भी शामिल किया गया है। इसी तरह सूरत के उधना स्टेशन से संचालित होने वाली ट्रेनों और उनसे यात्रा करने वाले संभावित यात्रियों का भी अलग से आकलन किया गया है।
रेलवे का मुख्य उद्देश्य छठ पर्व के दौरान बिहार, उत्तर प्रदेश और पूर्वी भारत के अन्य क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना तथा स्टेशनों पर अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित करना है।
इस पांच दिवसीय अवधि के लिए तैयार आंकड़ों में दोनों रेल केंद्रों से चलने वाली कुल ट्रेनों की संख्या और संभावित यात्री संख्या का विवरण शामिल है। इससे यात्रियों की आवाजाही के अनुरूप रेलवे प्रशासन को ट्रेनों के संचालन, प्लेटफॉर्म प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था करने में मदद मिलेगी।
त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए पश्चिम रेलवे की यह योजना महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
यह भी पढ़ें-
मंदिरों को धमकियों से न घबराएं भक्त, प्रशासन पूरी तरह सतर्क!
