त्योहारों पर पश्चिम रेलवे चलाएगी आठ वन-वे स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और समय-सारणी!

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन ट्रेनों से उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य राज्यों की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

त्योहारों पर पश्चिम रेलवे चलाएगी आठ वन-वे स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और समय-सारणी!

Western-Railway-to-run-eight-one-way-special-trains-during-the-festive-season-check-the-routes-and-timetable

त्योहारी सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पश्चिम रेलवे ने आठ वन-वे स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें 15 और 16 नवंबर 2026 को बांद्रा टर्मिनस, वलसाड, उधना, प्रतापनगर और अहमदाबाद से विभिन्न गंतव्यों के लिए रवाना होंगी। प्रत्येक ट्रेन एक दिशा में एक फेरा लगाएगी।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इन ट्रेनों से उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य राज्यों की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

आठ स्पेशल ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:

09113 बांद्रा टर्मिनस–गोरखपुर स्पेशल: 15 नवंबर को सुबह 4:30 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 7:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। प्रमुख ठहराव बोरीवली, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, आगरा, कानपुर, लखनऊ मार्ग के ऐशबाग, बाराबंकी, गोंडा और बस्ती होंगे।

09063 वलसाड–राजगीर स्पेशल: 15 नवंबर को सुबह 8:45 बजे प्रस्थान कर 16 नवंबर को रात 10:30 बजे राजगीर पहुंचेगी। इसके प्रमुख ठहराव नवसारी, सूरत क्षेत्र के स्टेशन, नंदुरबार, भुसावल, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, बक्सर, आरा, पटना और बिहार शरीफ होंगे।

09067 वलसाड–समस्तीपुर स्पेशल: 15 नवंबर को रात 10:20 बजे रवाना होकर 17 नवंबर को सुबह 10 बजे पहुंचेगी। ट्रेन भुसावल, जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, बक्सर, पटना, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर होकर चलेगी।

09081 उधना–गया स्पेशल: 15 नवंबर को शाम 7:45 बजे रवाना होकर 17 नवंबर को रात 12:45 बजे गया पहुंचेगी। इसके प्रमुख ठहराव नंदुरबार, भुसावल, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी और सासाराम होंगे।

09089 उधना–बरौनी स्पेशल: 15 नवंबर को रात 9:45 बजे रवाना होकर 17 नवंबर को सुबह 7:30 बजे बरौनी पहुंचेगी। यह ट्रेन जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, बक्सर, आरा, पटना, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर होकर चलेगी।

09061 उधना–झंझारपुर स्पेशल: 16 नवंबर को रात 9:45 बजे रवाना होकर 18 नवंबर को सुबह 10 बजे झंझारपुर पहुंचेगी। इसके प्रमुख ठहराव जबलपुर, सतना, प्रयागराज छिवकी, बक्सर, पटना, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा और सकरी होंगे।

09133 प्रतापनगर–रक्सौल स्पेशल: 16 नवंबर को रात 11:50 बजे रवाना होकर 18 नवंबर को सुबह 6:30 बजे रक्सौल पहुंचेगी। यह ट्रेन वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, उज्जैन, झांसी, कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, कप्तानगंज और नरकटियागंज होकर चलेगी।

09431 अहमदाबाद–मधुबनी स्पेशल: 15 नवंबर को सुबह 10:10 बजे रवाना होकर 17 नवंबर को रात 1:40 बजे मधुबनी पहुंचेगी। इसके प्रमुख ठहराव वडोदरा, रतलाम, उज्जैन, बीना, सतना, प्रयागराज छिवकी, बक्सर, पटना, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और दरभंगा होंगे।

इन सभी ट्रेनों में शयनयान और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच लगाए जाएंगे। इनकी बुकिंग सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है। सभी ट्रेनें विशेष किराये पर संचालित होंगी। यात्रियों को विस्तृत समय-सारणी और ठहराव की जानकारी के लिए भारतीय रेलवे की वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in देखने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें-
‘वकील सुरक्षा अधिनियम’ बनाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का लखनऊ में प्रदर्शन! 
अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में लौबाकर ने रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया!
Exit mobile version