पावर डेवलपमेंट डिपार्टमेंट (पीडीडी) उधमपुर के असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अनुज गुप्ता ने आईएएनएस से कहा कि जिले में अब तक 700 से अधिक रूफटॉप सोलर पैनल इंस्टॉल किए जा चुके हैं। आने वाले समय में और भी कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं, जिससे इस योजना का दायरा और बढ़ने की उम्मीद है।
अनुज गुप्ता ने आगे कहा, “जिन लोगों ने सोलर लगवाया है, उन्हें काफी फायदा हो रहा है। सोलर लगवाने के बाद उनके बिजली बिल में भी काफी कमी आई है। हम लोगों से कहना चाहेंगे कि यह केंद्र सरकार की योजना है और इसका ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाना चाहिए। इसके जरिए आप अपने बिजली बिल को काफी कम कर सकते हैं और क्लीन एनर्जी में योगदान दे सकते हैं।”
सरकार इस योजना के तहत रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने पर अच्छी-खासी सब्सिडी भी देती है, जिससे आम लोगों के लिए सोलर पैनल लगवाना आसान और किफायती हो गया है। यही वजह है कि उधमपुर के कई परिवार इस योजना का लाभ उठा रहे हैं।
योजना के लाभार्थी सतीश खजूरिया ने बताया कि उन्होंने भी इसी सरकारी योजना के तहत अपने घर पर सोलर पैनल लगवाया है। उन्होंने कहा, “सरकार की इस स्कीम के जरिए हमने सोलर पैनल लगवाया है। इसके बहुत फायदे हैं। इसे हम करीब 10 हजार रुपए में फाइनेंस करा सकते हैं, जबकि इसकी कुल कीमत लगभग 2 लाख रुपए पड़ती है।
एक अन्य लाभार्थी राघव चौहान ने भी योजना के फायदे साझा किए। उन्होंने बताया कि उन्होंने पीएम सूर्य घर योजना के तहत दो सोलर पैनल इंस्टॉल करवाए हैं और दोनों पर सब्सिडी भी मिल चुकी है।
उन्होंने कहा, “पहले मेरे बिजली बिल 4 से 5 हजार रुपए तक आते थे, लेकिन अब यह घटकर 80 से 90 रुपए के करीब रह गया है। इससे हमें हर महीने करीब 4 से 5 हजार रुपए की बचत हो रही है।”
वहीं राजेश चौहान ने भी योजना की सराहना करते हुए कहा, “इसका बहुत लाभ है। पहले हमारे बिजली बिल 4 से 5 हजार रुपए आते थे, लेकिन सोलर पैनल लगाने के बाद अब सिर्फ 50 से 80 रुपए ही बिल आता है। इस योजना का फायदा सभी लोगों को लेना चाहिए।”
महिलाएं भी इस योजना से काफी खुश नजर आ रही हैं। रेणु खजूरिया ने बताया कि सोलर पैनल लगाने के बाद उनके घर का बिजली बिल काफी कम हो गया है।
उन्होंने कहा, “हमने अपने घर में सोलर लगाया है और इससे बहुत फायदा हो रहा है। पहले बिजली बिल काफी ज्यादा आता था, लेकिन अब काफी कम हो गया है। इस सोलर पैनल से हमारे घर के लगभग सारे काम आसानी से हो रहे हैं।”
यूपी : सीएम योगी से मिले नोबेल पुरस्कार विजेता कॉन्स्टेंटिन नोवोसेलोव!



